फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   'Manu Bhaker said that She should not have won Olympics medal...', says father Ram Kishan on Khel Ratna Snub

Khel Ratna: 'मनु ने कहा ओलंपिक में जाकर पदक नहीं जीतना चाहिए था..', खेलरत्न विवाद को लेकर भाकर के पिता का बयान

Tue, 24 Dec 2024 10:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Dec 2024 10:11 AM IST
सार

मनु के पिता राम किशन ने कहा है कि उन्हें मनु को शूटिंग जैसे खेल में डालने का पछतावा है। इसके बजाय उन्हें मनु को एक क्रिकेटर बनाना चाहिए था।

विज्ञापन
'Manu Bhaker said that She should not have won Olympics medal...', says father Ram Kishan on Khel Ratna Snub
मनु भाकर - फोटो : PTI

विस्तार

2024 पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वालीं भारत की शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर खेल रत्न के लिए उनके नाम की अनदेखी होने से दुखी हैं। मनु का दावा है कि उन्होंने पुरस्कार के लिए अपना नाम ऑनलाइन पोर्टल में जमा किया था फिर भी 30 नामों की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाने में विफल रहीं। एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी मनु जाहिर तौर पर निराश हैं कि देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। उनके पिता राम किशन ने कहा है कि उन्हें मनु को शूटिंग जैसे खेल में डालने का पछतावा है। इसके बजाय उन्हें मनु को एक क्रिकेटर बनाना चाहिए था।
विज्ञापन

'Manu Bhaker said that She should not have won Olympics medal...', says father Ram Kishan on Khel Ratna Snub
मनु भाकर - फोटो : PTI
मनु के पिता राम किशन का बयान
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में मनु भाकर के पिता ने खेल मंत्रालय और खेल रत्न नामांकितों की सूची को अंतिम रूप देने वाली समिति पर तीखी टिप्पणी की। मंत्रालय ने कहा है कि मनु ने पुरस्कार के लिए अपना नाम नहीं सौंपा था, लेकिन इस स्टार निशानेबाज ने और उनके पिता ने इसका खंडन किया है। राम किशन ने कहा, 'मुझे उन्हें निशानेबाजी के खेल में जाने के लिए प्रेरित करने का पछतावा है। मुझे इसके बजाय मनु को क्रिकेटर बनाना चाहिए था। फिर, सभी पुरस्कार और प्रशंसा उन्हें मिल जाती। उन्होंने एक ही ओलंपिक संस्करण में दो पदक जीते, उनसे पहले किसी भारतीय ने ऐसा नहीं किया है। आप मेरे बच्चे से देश के लिए और क्या करने की उम्मीद करते हैं? सरकार को उनके प्रयासों को मान्यता और तवज्जो देनी चाहिए। मैंने मनु से बात की और वह इन सब से निराश हो गई हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे ओलंपिक में जाकर देश के लिए पदक नहीं जीतने चाहिए थे। मनु ने मुझसे कहा कि उन्हें एक एथलीट नहीं बनना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'Manu Bhaker said that She should not have won Olympics medal...', says father Ram Kishan on Khel Ratna Snub
मनु भाकर - फोटो : PTI
खेल मंत्रालय में मामले को लेकर बातचीत जारी
इस मामले को खेल मंत्रालय और महासंघ पूरी तरह से समझने के लिए बातचीत कर रहे हैं। मनु ने खुद कहा है कि उन्होंने पोर्टल पर आवेदन किया है। अगर ऐसा था तो समिति ने उनके नाम पर विचार किया होगा। जो भी स्थिति हो, महासंघ ने मंत्रालय से संपर्क किया है और अधिकारियों से उनका नाम शामिल करने का अनुरोध किया है। मनु ने कथित तौर पर देश के तीसरे और चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार – पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए भी आवेदन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवेदन 15 सितंबर को पद्म पुरस्कार पोर्टल पर जमा किए गए थे।
विज्ञापन

'Manu Bhaker said that She should not have won Olympics medal...', says father Ram Kishan on Khel Ratna Snub
मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : PTI
मंत्रालय ने दिया था यह बयान
इस मामले पर मंत्रालय की ओर से बयान भी आया है। मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, 'अभी अंतिम सूची तय नहीं हुई है। खेलमंत्री मनसुख मांडविया एक या दो दिन में अनुशंसा पर फैसला लेंगे और अंतिम सूची में मनु का नाम होने की पूरी संभावना है।' उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत जज वी रामासुब्रमम की अध्यक्षता वाली 12 सदस्यीय पुरस्कार समिति में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल समेत पूर्व खिलाड़ी भी हैं।

'Manu Bhaker said that She should not have won Olympics medal...', says father Ram Kishan on Khel Ratna Snub
मनु भाकर - फोटो : सोशल मीडिया
हरमनप्रीत और प्रवीण के नाम की सिफारिश
मंत्रालय के नियमों के तहत खिलाड़ियों को अपना नामांकन खुद भरने की भी अनुमति है। चयन समिति उन नामों पर भी विचार कर सकती है जिन्होंने आवेदन नहीं किया है। मंत्रालय ने दावा किया था कि मनु ने आवेदन नहीं किया है। समझा जाता है कि समिति ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक में ऊंची कूद टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा एथलीट प्रवीण कुमार के नामों की सिफारिश खेलरत्न के लिए की है। इनके अलावा 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार देने की भी सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed