{"_id":"5e493c928ebc3e6ed914c80e","slug":"manipurs-daman-singh-wins-50km-race-walk-event-in-national-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमन सिंह ने जीता 50 किमी पैदल चाल में पुरुष वर्ग का खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दमन सिंह ने जीता 50 किमी पैदल चाल में पुरुष वर्ग का खिताब
Sun, 16 Feb 2020 06:28 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 16 Feb 2020 06:28 PM IST
सार
- मणिपुर के दमन सिंह ने 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा जीती
- दमन ने 4 घंटे 8 मिनट और 10 सेकंड में जीता खिताब
- ओलंपिक क्वालीफिकेशन से काफी दूर रहे दमन
विज्ञापन
दमन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मणिपुर के एस दमन सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन 50 किमी पैदल चाल में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। 30 साल के दमन सिंह ने चार घंटे आठ मिनट और 10 सेकंड के समय के साथ खिताब जीता। वह हालांकि तीन घंटे और 50 मिनट के ओलंपिक क्वालीफिकेशन से काफी दूर रहे।
विज्ञापन
पंजाब के गुरप्रीत सिंह (चार घंटे नौ मिनट और 44 सेकेंड) दूसरे जबकि उत्तर प्रदेश के अंजनी सिंह (चार घंटे 22 मिनट और 37 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष अंडर 20 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में हरियाणा के अमित ने 40 मिनट और 28 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ खिताब जीता।
विज्ञापन
लड़कियों की अंडर-20 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 18 साल की मुनिता प्रजापति ने बलजीत कौर बाजवा को पछाड़कर खिताब जीता। मुनिता ने 50 मिनट और 15 सेकेंड के समय के साथ 50 मिनट और 30 सेकेंड का विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप क्वालीफाइंग स्तर भी हासिल किया। बलजीत ने क्वालीफाइंग स्तर से एक सेकेंड अधिक समय लिया।
विज्ञापन