फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Manipurs Daman Singh wins 50km race walk event in National Championships

दमन सिंह ने जीता 50 किमी पैदल चाल में पुरुष वर्ग का खिताब

Sun, 16 Feb 2020 06:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 Feb 2020 06:28 PM IST
सार

  • मणिपुर के दमन सिंह ने 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा जीती
  • दमन ने 4 घंटे 8 मिनट और 10 सेकंड में जीता खिताब
  • ओलंपिक क्वालीफिकेशन से काफी दूर रहे दमन

विज्ञापन
Manipurs Daman Singh wins 50km race walk event in National Championships
दमन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर के एस दमन सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन 50 किमी पैदल चाल में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। 30 साल के दमन सिंह ने चार घंटे आठ मिनट और 10 सेकंड के समय के साथ खिताब जीता। वह हालांकि तीन घंटे और 50 मिनट के ओलंपिक क्वालीफिकेशन से काफी दूर रहे।

विज्ञापन


पंजाब के गुरप्रीत सिंह (चार घंटे नौ मिनट और 44 सेकेंड) दूसरे जबकि उत्तर प्रदेश के अंजनी सिंह (चार घंटे 22 मिनट और 37 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष अंडर 20 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में हरियाणा के अमित ने 40 मिनट और 28 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ खिताब जीता।
विज्ञापन


लड़कियों की अंडर-20 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 18 साल की मुनिता प्रजापति ने बलजीत कौर बाजवा को पछाड़कर खिताब जीता। मुनिता ने 50 मिनट और 15 सेकेंड के समय के साथ 50 मिनट और 30 सेकेंड का विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप क्वालीफाइंग स्तर भी हासिल किया। बलजीत ने क्वालीफाइंग स्तर से एक सेकेंड अधिक समय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed