फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   manika batra, Manu Bhaker among 16 shooters included in TOPS list

बोपन्ना-दिविज की जोड़ी के साथ मनिका भी टॉप्स में शामिल, हीना-जीतू बाहर

Thu, 13 Dec 2018 11:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
manika batra, Manu Bhaker among 16 shooters included in TOPS list
manu bhakar

मनु भाकर और सौरभ चौधरी सहित आठ युवा निशानेबाजों को 2020 टोक्यो ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए गुरूवार को दो टेनिस खिलाड़ियों और तीन टेबल टेनिस खिलाड़ियों के साथ लक्ष्य ओलंपिक योजना (टॉप्स) में शामिल किया गया। टॉप्स में चयनित खिलाड़ियों को मासिक रूप से 50,000 रूपये का वित्तीय सहयोग दिया जाता है। 

विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की विज्ञप्ति के अनुसार, 'टोक्यो 2020 ओलंपिक को देखते हुए संभावित खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा की गयी थी। 2024 ओलंपिक के लिये एक विशेष डेवलपमेंटल ग्रुप को भी समर्थन देने का भी फैसला किया गया।'
विज्ञापन


मनु (महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल) और सौरभ (पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल) ने हाल में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुए युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। इस सूची में 16 निशानेबाजों ने जगह बनायी है जिसमें मेहुली घोष (महिला 10 मीटर एयर राइफल), अनीष भानवाला (पुरूष 25 मी रैपिड फायर पिस्टल), इलावेनिल वालारिवान (महिला 10 मी एयर राइफल), लक्ष्य श्योराण (पुरूष ट्रैप) और अनुभवी संजीव राजपूत (पुरूष 50 मीटर राइफल थ्री पाजीशन) शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि कुमार (पुरूष 10 मी एयर राइफल), दीपक कुमार (पुरूष 10 मी एयर राइफल), अपूर्वी चंदेला (महिला 10 मी एयर राइफल), अंजुम मोदगिल (महिला 10 एयर राइफल और महिला 50 मी राइफल थ्री पोजीशन), अभिषेक वर्मा (पुरूष 10 मी एयर पिस्टल), ओम प्रकाश मिठरवाल (पुरूष 10 मी एयर पिस्टल), राही सरनोबत (महिला 25 मी पिस्टल), केनान चेनाई (पुरूष ट्रैप) और अंगद वीर सिंह बाजवा (पुरूष स्कीट) अन्य निशानेबाज हैं। 

इसके अलावा छह निशानेबाज हृदय हजारिका (पुरूष 10 मी एयर राइफल), दिव्यांश पंवार (पुरूष 10 मी एयर राइफल), श्रेया अग्रवाल (महिला 10 मी एयर राइफल), ऐश्वर्या प्रताप तोमर (पुरूष 50 मी राइफल थ्री पाजीशन), ईशा सिंह (महिला 10 मी पिस्टल) और मनीषा कीर (महिला ट्रैप) हैं जिनके नाम पर 2024 ओलंपिक के लिये डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञप्ति के अनुसार, 'हीना सिद्धू और जीतू राय को योजना में शामिल करने के लिए काफी विचार विमर्श किया गया। समिति ने कुछ अन्य एथलीट के साथ उनके प्रदर्शन पर निगाह रखने पर सहमति जतायी और फैसला किया गया कि नयी दिल्ली में फरवरी 2019 में होने वाले विश्व कप के बाद इनके शामिल होने पर निर्णय लिया जाएगा।'

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी दिविज शरण और रोहन बोपन्ना को टॉप्स सूची में जोड़ा गया। विज्ञप्ति के मुताबिक, 'समिति ने फैसला किया कि सानिया मिर्जा को बाद में मिश्रित युगल के लिये सूची में शामिल किया जा सकता है लेकिन यह उनकी ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने की योजना पर निर्भर करेगा। '

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के साथ अचंत शरत कमल और जी साथियान को भी सूची में जगह दी गई। मानव ठक्कर और अर्चना कामत को 2024 ओलंपिक के डेवलपमेंटल ग्रुप के अंतर्गत चुना गया है। समिति ने एशियाई चैम्पियनशिप से पहले स्टार पहलवान बजरंग पूनिया की जार्जिया में 25 दिन की ट्रेनिंग के लिये 8.75 लाख रूपये को भी मंजूरी दी। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed