फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Manav Thakkar becomes world no. 1 paddler in U-21 category

मानव ठक्कर दुनिया के नंबर एक टेबल टेनिस खिलाड़ी, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय

Sat, 04 Jan 2020 09:12 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 04 Jan 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
Manav Thakkar becomes world no. 1 paddler in U-21 category
मानव ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर अंडर-21 एकल वर्ग में दुनिया के नंबर एक रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। 19 वर्षीय मानव ने दिसंबर में कनाडा के मारखाम में आईटीटीएफ चैलेंज प्लस बेनेमैक्स वर्गो नार्थ अमेरिकन ओपन जीतने के बाद ताजा रैंकिंग में यह मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन


उन्होंने फाइनल में अर्जेंटीना के मार्टिन बेनेटनकोर को 11-3, 11-5, 11-6 से पराजित किया। वह शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाले चौथे भारतीय हैं। इससे पहले हरमीत देसाई, जी साथियान और सौम्यजीत घोष यह गौरव हासिल कर चुके हैं। मानव फरवरी 2018 में अंडर-18 में भी नंबर एक रह चुके हैं।
विज्ञापन


वह 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य रहे हैं।
रैंकिंग में अन्य भारतीयों में जी साथियान अपना 30 वां स्थान कायम रखने में सफल रहे। अचंत शरथ कमल एक स्थान के सुधार के साथ 33वें स्थान पर आ गए हैं। महिला वर्ग में मनिका बत्रा 61 वें स्थान पर बनी हुई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed