फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mahavir Phogat said Vinesh Phogat would definitely win a medal in the Tokyo Olympics

विनेश फोगाटः पुरुष पहलवानों से किए दो-दो हाथ और झटक लिया ओलंपिक का टिकट

Thu, 19 Sep 2019 07:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 19 Sep 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
Mahavir Phogat said Vinesh Phogat would definitely win a medal in the Tokyo Olympics
विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

जब तक जिंदा हूं, बेटियों से ओलंपिक पदक की आस नहीं छोड़ूंगा। यह कहना है दंगल गुरू महावीर फोगाट का, लेकिन लगता है उनका यह सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। खुद ताऊ महावीर स्वीकार करते हैं कि उनकी यह बेटी उनका यह सपना जरूर सच करेगी। महावीर को अपनी भतीजी पर गर्व है कि उसने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल किया है।

विज्ञापन


महावीर ने अमर उजाला से खुलासा किया कि नूर सुल्तान जाने से पहले विनेश को उन्होंने यही कहा था कि, डर कर नहीं लड़ना है और अपने डिफेंस पर जोर देना है। विनेश ने यही किया। विश्व नंबर एक पहलवान अमेरिकी सारा एन के खिलाफ 6-0 की बढ़त लेने के बाद विनेश ने जबरदस्त रक्षण दिखाया।
विज्ञापन


सारा ने दंगल फिल्म में दिखाए गए फाइनल की तरह चार अंक झटकने की कोशिश की,  लेकिन विनेश ने यह दांव सफल नहीं होने दिया। महावीर कहते हैं कि, जापानी मकूदा के खिलाफ विनेश अपनी गलती से हारी, लेकिन बाद में उसने किसी भी पहलवान कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनेश ने बाउट के बाद खुद स्वीकार किया कि किस्मत चाहती है कि उनके गले में ओलंपिक का पदक हो। रियो ओलंपिक में चीनी पहलवान की ओर से पैर तोड़े जाने के बाद विनेश टोकियो ओलंपिक के लिए एड़ी तक जोर लगाए हैं। वह टीम के साथ तैयारियों केलिए नूर सुल्तान नहीं गईं बल्कि खरखौंदा में हंगेरियन कोच वॉनर एकोस के संरक्षण में कैडेट पुरुष पहलवानों के साथ दो-दो हाथ कर इस चैंपियनशिप की तैयारियां करती रहीं। उनकी यही तैयारियां रंग लाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed