फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Maharashtra continue to rule in Khelo India Youth Games 2020 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र की बादशाहत कायम

Thu, 16 Jan 2020 11:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 16 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra continue to rule in Khelo India Youth Games 2020 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

मौजूदा चैंपियन महाराष्ट्र ने खेलो इंडिया युवा खेलों मे अपना दबदबा बरकरार रखते हुए गुरुवार को अपने भारोत्तोलकों के शानदार प्रदर्शन से पांच और स्वर्ण पदक जीते। महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर काबिज हरियाणा ने भी पांच स्वर्ण हासिल किए। उसने निशानेबाजी में दो स्वर्ण पदक जीते।

विज्ञापन


अगर कुल पदकों की बात करें तो महाराष्ट्र ने बड़ी बढ़त बना रखी है लेकिन उसके 33 स्वर्ण हरियाणा की पहुंच में हैं क्योंकि आखिर चरण में होने वाले खेलों में इस राज्य का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हरियाणा के नाम पर अभी 28 स्वर्ण पदक दर्ज हैं और वह फिर से चैंपियन का ताज हासिल करने की कोशिश करेगा जो पिछले साल उसने महाराष्ट्र से गंवा दिया था।
विज्ञापन


दिल्ली दिन में कोई स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया जिससे उत्तर प्रदेश 18 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया। दिल्ली अब 17 स्वर्ण लेकर चौथे जबकि केरल 13 स्वर्ण के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है। हरियाणा के 13 वर्षीय शिवा नारवाल ने लड़कों के अंडर-17 में दस मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक की साइकिल चौकड़ी ने सोने का तमगा हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed