{"_id":"5bff0fb9bdec2241a004ab87","slug":"magnus-carlsen-beats-fabiano-caruana-to-win-world-chess-championship-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैग्नस कार्लसन ने फाबियानो को हराकर जीता विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैग्नस कार्लसन ने फाबियानो को हराकर जीता विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
मैगनस कार्लसन और फेबियानो कैरूआना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैग्नस कार्लसन ने दुनिया के दूसरे नंबर खिलाड़ी फाबियानो करूआना को हराकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2018 का खिताब जीत लिया है। कार्लसन ने फाबियानो के खिलाफ तीन टाईब्रेकर जीतकर यह खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
बता दें कि तीन हफ्ते में 50 घंटे से अधिक के खेल के बाद शतरंज विश्व चैंपियनशिप के खिताब का फैसला टाईब्रेकर पर पहुंच गया था। अमेरिका के चैलेंजर फाबियानो करूआना और गत विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच लगातार 12 बाजियां ड्रॉ रही।
विज्ञापन
शतरंज विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। लंदन में 'साउंडप्ररूफ ग्लास' केबिन में खेले जा रहे इस मैच का फैसला अब रैपिड बाजियों पर जा पहुंचा था। अगर फिर भी नतीजा नहीं निकलता है तो विजेता का फैसला करने के लिए सडन डेथ प्रारूप का सहारा लिया जा सकता था।
विज्ञापन
26 वर्षीय करूआना की नजरें बाबी फिशर के बाद पहला अमेरिकी विश्व चैंपियन बनने पर टिकी थी। करूआना के खिलाफ हालांकि 27 वर्षीय कार्लसन का पलड़ा भारी माना जा रहा है था जो 19 साल की उम्र से दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं। कम समय के मैचों में उन्हें काफी मजबूत माना जाता है।
कार्लसन ने हालांकि सोमवार को 12वीं बाजी के दौरान करूआना को ड्रॉ की पेशकश करके कई कमेंटेटर को हैरान कर दिया, जबकि विशेषज्ञों और कंप्यूटर प्रोग्राम का मानना था कि वह बेहतर स्थिति में थे।