{"_id":"626ecbc8a27998664815f8aa","slug":"madrid-open-simona-halep-beats-paula-badosa-to-reach-pre-quarterfinals-victoria-azarenka-also-wins","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madrid Open: पाउला बाडोसा को हराकर सिमोना हालेप प्री-क्वार्टर फाइनल में, अजारेंका भी जीतीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Madrid Open: पाउला बाडोसा को हराकर सिमोना हालेप प्री-क्वार्टर फाइनल में, अजारेंका भी जीतीं
Sun, 01 May 2022 11:34 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 01 May 2022 11:34 PM IST
सार
पिछले नौ वर्षों में यह पहला अवसर है जब हालेप को यहां वरीयता नहीं मिली है। वह मार्च में इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में खेल रही हैं। हालेप ने पाउला बाडोसा को सीधे सेटों में हराया।
विज्ञापन
सिमोना हालेप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रोमानिया की अनुभवी टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने पाउला बाडोसा को सीधे सेटों में हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम 16 में प्रवेश किया। मैड्रिड ओपन दो बार की चैंपियन हालेप ने 21 ‘विनर’ जमाए और दूसरी वरीयता प्राप्त बाडोसा को 6-3, 6-1 से पराजित किया। हालेप ने यहां 2016 और 2017 में खिताब जीते थे।
पिछले नौ वर्षों में यह पहला अवसर है जब हालेप को यहां वरीयता नहीं मिली है। वह मार्च में इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में खेल रही हैं। विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका ने तमारा जिदानसेक को दो घंटे 20 मिनट तक चले मैच में 3-6, 6-1, 6-3 से हराया।
अन्य मैचों में आठवीं वरीयता प्राप्त ओन्स जबूर ने वरवारा ग्रेचेवा को 7-5, 0-6, 6-4 से और बेलिंडा बेनसिच ने कैरोलिना मुचोवा को 6-3, 4-6, 7-5 से शिकस्त दी। अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को भी पेट्रा मार्टिच पर जीत के लिए तीन सेट तक जूझना पड़ा।