उपलब्धि: लवलीना ने मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक, भारत की झोली में तीसरा मेडल
भारत की स्टार युवा मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। 22 वर्षीय महिला मुक्केबाज को सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विस्तार
भारत की स्टार युवा मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। 22 वर्षीय महिला मुक्केबाज को सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पहली बार ओलंपिक खेल रही लवलीना ने पूरा जोर लगाया लेकिन बुसेनाज के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं कर पाईं। भारतीय मुक्केबाज को 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
लवलीना भले ही फाइनल में पहुंचने से चूक गईं, बावजूद इसके वह इतिहास रचने में सफल रहीं। वह अब ओलंपिक इतिहास में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला मुक्केबाज बन गई हैं। यही नहीं वह 125 साल के ओलंपिक इतिहास में असम की पहली एथलीट हैं जिन्होंने पदक जीता है।
𝐁𝐑𝐎𝐍𝐙𝐄 𝐈𝐓 𝐈𝐒 🥳
We are proud of you @LovlinaBorgohai , you went on to @Tokyo2020 to play your maiden #Olympics and clinched 🥉 in it.विज्ञापन विज्ञापन
It's a all time 3️⃣rd Olympic medal from #Boxing for 🇮🇳.#RingKeBaazigar#Tokyo2020#Cheer4India#TeamIndia pic.twitter.com/snmCiuWwtL — Boxing Federation (@BFI_official) August 4, 2021
अब तक देश को तीन पदक और तीनों बेटियों के नाम
लवलीना के कांस्य पदक के साथ ही मेडल्स टैली में भारत के पदकों की संख्या तीन हो गई है। तीनों ही पदक भारतीय बेटियों ने जीते हैं, जिसमें मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर तो वहीं बैडमिंटन और मुक्केबाजी में पीवी सिंधु और लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
बता दें कि लवलीना से पहले सिर्फ दिग्गज मैरीकॉम और विजेंद्र सिंह ने ही मुक्केबाजी में ओलंपिक मेडल जीते थे।
#IND's Lovlina Borgohain wins India's THIRD medal at #Tokyo2020 - and it's a #Bronze in the women's #Boxing welterweight category! #StrongerTogether | #UnitedByEmotion | #Olympics pic.twitter.com/wcX69n3YEe
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 4, 2021
हार से मैं सदमे में
अपना पहला ओलंपिक खेलते हुए मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना सेमीफाइनल में मिली हार से निराश हैं लेकिन उन्होंने मजबूत वापसी करने का वादा किया है।
Lifting hopes 💪
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 4, 2021
Smashing stereotypes 😎
Punching through barriers 👊
Make way for #IND's #Tokyo2020 medal winners so far! 😍#UnitedByEmotion | #StrongerTogether | @mirabai_chanu @Pvsindhu1 @LovlinaBorgohai pic.twitter.com/kcvs8bQYPF
लवलीना बोरगेहेन, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता
इस हार से मैं सदमे में हूँ। मेरी रणनीति थी कि मैं जितनी मार खाऊँ उतना ही मारूँ। पर ऐसा हो नहीं पाया। अब मैं एक-डेढ़ महीने का ब्रेक लूँगी और फिर मज़बूती से लौटूँगी।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन से बात की और उन्हें तोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पद जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने लवलीना से कहा कि उनकी जीत हमारी नारी शक्ति की प्रतिभा और दृढता का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सफलता प्रत्येक भारतीय विशेषरूप से असम और पूर्वोत्तर के लिए असीम गौरव का विषय है।
इससे पहले एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि ओलम्पिक में लवलीना की सफलता ने कई भारतीयों को प्रेरित किया। पीएम मोदी ने कहा कि उनका तप और दृढसंकल्प सराहनीय है। उन्होंने लवलीना को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Well fought @LovlinaBorgohai! Her success in the boxing ring inspires several Indians. Her tenacity and determination are admirable. Congratulations to her on winning the Bronze. Best wishes for her future endeavours. #Tokyo2020
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2021