{"_id":"5f9f744a38eae650d25e6510","slug":"lewis-hamilton-wins-a-record-93rd-by-winning-the-emilia-romagna-grand-prix","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैमिल्टन ने एमिलिया रोमाग्ना ग्रां प्री जीतकर रिकॉर्ड 93वीं जीत हासिल की","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हैमिल्टन ने एमिलिया रोमाग्ना ग्रां प्री जीतकर रिकॉर्ड 93वीं जीत हासिल की
Mon, 02 Nov 2020 08:21 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 02 Nov 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
लुइस हैमिल्टन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुईस हैमिल्टन ने धीमी शुरुआत से उबरने के बाद रविवार को एमिलिया रोमाग्ना ग्रां प्री जीतकर फार्मूला वन में अपने रिकॉर्ड को 93 जीत तक पहुंचाया। ग्रिड पर दूसरे स्थान से शुरूआत करने वाले हैमिल्टन ने मर्सीडीज टीम के अपने साथी वालटेरी बोटास को 5.7 सेकेंड से पछाड़ा। इसके साथ ही मर्सीडीज ने एक बार फिर टीम खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इमोला में 2006 के बाद पहली बार फार्मूला वन का आयोजन हुआ। तब दिग्गज ड्राइवर माइकल शुमाकर ने रेस जीती थी। गौरतलब है कि हैमिल्टन ने पिछले सप्ताहांत ही शुमाकर के 91 फार्मूला वन जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
विज्ञापन