{"_id":"5e9128358ebc3e774850d134","slug":"leon-mendonca-is-stuck-in-budapest-with-his-father-due-to-the-coronavirus-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगरी में पिता संग फंसे शतरंज के 14 वर्षीय खिलाड़ी मेंडोंका, स्वदेश लौटने में हो रही दिक्कत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हंगरी में पिता संग फंसे शतरंज के 14 वर्षीय खिलाड़ी मेंडोंका, स्वदेश लौटने में हो रही दिक्कत
Sat, 11 Apr 2020 07:45 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 11 Apr 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
लियोन मेंडोंका
- फोटो : social media
यात्रा पांबदियों के कारण हंगरी में पिता के साथ फंसे युवा भारतीय शतरंज खिलाड़ी लियोन मेंडोंका इस समय का इस्तेमाल शतरंज में कौशल निखारने के अलावा पढ़ाई करने में कर रहे हैं। चौदह वर्ष का गोवा का यह अंतरराष्ट्रीय मास्टर टूर्नामेंट खेलने बुडापेस्ट गया था और 18 मार्च के बाद से वहीं पर फंसा है। मेंडोंका ने 17 मार्च को अपना अंतिम दौर खेला और अगले दिन रवाना होना था। भारत ने सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बंद कर दी थी।
विज्ञापन
मेंडोंका ने कहा, ‘हम अभी सुरक्षित हैं और बुडापेस्ट में एक अपार्टमेंट में हैं। हम इंतजार कर रहे हैं कि लॉकडाउन खत्म हो और हम भारत लौटें। मैं सुबह साढ़े सात बजे उठता हूं। प्रार्थना करने के बाद कुछ योग करता हूं ताकि फिट रह सकूं। मैं ध्यान भी लगता हूं। अपना समय स्कूल की पढ़ाई और शतरंज दोनों में लगाता हूं। इस समय घर पर रहकर सुरक्षित होना अहम है। हम घर पर ही रहते हैं, ज्यादा बाहर नहीं जाते। पापा हमारे लिए खाना बनाते हैं और बाजार से दस दिन का सामना लेकर आ जाते हैं। मैं वही कर रहा हूं जो मैं सामान्य रूप से करता। मुझे ज्यादा फर्क नहीं महसूस हो रहा।’
विज्ञापन
हालांकि इस युवा ने स्वीकार किया कि उसे मां और बहन की कमी खल रही है लेकिन वह उनसे लगातार संपर्क बनाए हैं।