लेग क्रिकेट: भारत में जन्मा, आठ देश तक फैला, फुटबॉल से सीधा संबंध, जानें इस खेल के बारे में सब कुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 22 साल पहले भारत में लेग क्रिकेट की खोज की गई। जैसा की नाम से पता चलता है कि ये पैर से खेला जाने वाला क्रिकेट है। इस खेल में खिलाड़ी बैट के बजाए पैर से गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाते हैं। पहले लेग क्रिकेट की शुरूआत मनोरंजन के तौर पर हुई थी। लेकिन उसके बाद ये खेल इतना मकबूल हुआ कि विदेशों में भी खेला जाने लगा। लेग क्रिकेट भारत सहित 8 देशों में खेला जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि इस खेल की शुरूआत कब हुई और इसके नियम क्या हैं?
लेग क्रिकेट कब शुरू हुआ ?
साल 1999 और 2000 के बीच महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक स्कूल छात्र ने लेग क्रिकेट पर काम करना शुरू किया। इसके बाद ये खेल कई और स्कूलों में खेला जाने लगा। वर्ष 2005 में बेंगलुरु के एक टीचर ने फिटनेस के लिए इसकी ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया।
लेग क्रिकेट को ऑफिशियल दर्जा कब मिला?
साल 1999 और 2000 के दौरान शुरू हुए लेग क्रिकेट को ऑफिशियल दर्जा करीब 6 साल बाद मिला। 27 अक्टूबर 2011 को लेग क्रिकेट की ऑफिशियल शुरूआत हुई। इससे पहले ये खेल सिर्फ मनोरंजन के लिए खेला जाता था। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए 2011 में लेग क्रिकेट गेंद बनाई गई। इसी साल इस खेल के नियम भी बनाए गए। वहीं अगले साल जुलाई 2012 में पहली राष्ट्रीय टी-10 चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें 24 टीमों ने भाग लिया।
किन देशों में खेला जाता है लेग क्रिकेट
भारत से शुरू हुआ लेग क्रिकेट अब धीरे-धीरे दुनियाभर में पांव पसार रहा है। ये खेल नेपाल भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लदेश, प्लोरिडा और जिम्बाब्वे में खेला जाता है। लेग क्रिकेट की लोकप्रियता के चलते बीते साल 2020 में द इंडियन लेग क्रिकेट का आयोजन होने वाला था लेकिन कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन के चलते इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया। वहीं इस साल दक्षिण एशियाई लीग आयोजित करने पर चर्चा की जा रही है।
किन कैटेगरी के तहत आयोजित होता है लेग क्रिकेट टूर्नामेंट
लेग क्रिकेट की 5 अलग-अलग कैटेगरी में खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। अंडर-12 मिनी कैटेगरी में 44 फीट, अंडर-14 सब जूनियर कैटेगरी में 44 फीट, अंडर-17 जूनियर कैटेगरी में 46 फीट, अंडर-19 सीनियर कैटेगरी में 48 फीट का ग्राउंड होता है। तीनों कैटेगरी की अलग-अलग सीमा होती है।
टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
प्रत्येक टीम में कप्तान और उपकप्तान सहित 15 खिलाड़ी होते हैं जिनमें मुख्य 11 खिलाड़ी होते हैं। मैदान पर खेल शुरू करने के लिए कम से कम 9 खिलाड़ी होना आवश्यक है। वहीं मिश्रित कैटेगरी में 5 महिला और 5 पुरुष खिलाड़ी होते हैं। 11वां खिलाड़ी महिला या पुरुष दोनों में से कोई एक हो सकता है।
कितने ओवर का खेला जाता है लेग क्रिकेट मैच
लेग क्रिकेट के तीन फॉर्मेट होते हैं। पहला मैच पांच ओवर का खेला जाता है जिसमें एक खिलाड़ी एक ओवर डाल सकता है। दूसरा टी10 फॉर्मेट जिनमें एक खिलाड़ी 2 ओवर करता है। तीसरे फॉर्मेट टी-20 चैंपियन होता है जिसमें प्रत्येक टीम को 20-20 ओवर खेलने को मिलते हैं और एक खिलाड़ी चार ओवर की बॉलिंग कर सकता है।