{"_id":"6266cd839fbfad76e313aa81","slug":"laureus-world-sports-awards-max-verstappen-best-male-and-elaine-thompson-herah-best-female-player-neeraj-chopra-did-not-get-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"Laureus Awards: वर्स्टापेन सर्वश्रेष्ठ पुरुष और थॉमसन सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गईं, नीरज चोपड़ा को नहीं मिला अवॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Laureus Awards: वर्स्टापेन सर्वश्रेष्ठ पुरुष और थॉमसन सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गईं, नीरज चोपड़ा को नहीं मिला अवॉर्ड
Mon, 25 Apr 2022 10:04 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:04 PM IST
सार
गत फॉर्मूला वन चैंपियन मैक्स वर्स्टापेन और जमैका की ओलंपिक फर्राटा चैंपियन इलेइन थॉमसन हेराह ने 2022 लॉरेस विश्व खेल पुरस्कारों में शीर्ष सम्मान हासिल किए। यह पुरस्कार खेल जगत में 2021 में प्रदर्शन के आधार पर दिए गए।
विज्ञापन
मैक्स वर्स्टापेन और नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गत फॉर्मूला वन चैंपियन मैक्स वर्स्टापेन और जमैका की ओलंपिक फर्राटा चैंपियन इलेइन थॉमसन हेराह ने 2022 लॉरेस विश्व खेल पुरस्कारों में शीर्ष सम्मान हासिल किए। यह पुरस्कार खेल जगत में 2021 में प्रदर्शन के आधार पर दिए गए। यूरोपीय चैंपियनशिप जीतने वाली इटली की टीम को दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ लॉरेस टीम चुना गया।
लॉरेस विश्व खेल अकादमी ने शीर्ष खिलाड़ियों के बीच से रविवार रात वर्स्टापेन को साल का सर्वश्रेष्ठ विश्व पुरुष खिलाड़ी और इलेइन थॉम्पसन को साल की सर्वश्रेष्ठ विश्व महिला खिलाड़ी चुना।
‘कमबैक आफ द ईयर’ का पुरस्कार स्काई ब्राउन को जबकि दिव्यांग वर्ग में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मार्सेल हग को मिला। टॉम ब्रेडी को जीवन पर्यंत उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। साल के सर्वश्रेष्ठ ‘एक्शन’ खिलाड़ी का पुरस्कार बेथानी श्राइवर के नाम रहा जबकि वेलेंटिनो रोसी को ‘स्पोर्टिंग आइकन’ पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
नीरज को पछाड़ रादूकानू बनीं ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर
किशोरी टेनिस खिलाड़ी एम्मा रादूकानू को 18 साल की उम्र में अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने के लिए ‘लॉरेस ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर’ चुना गया। इस वर्ग में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और गत ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा भी नामित थे।