{"_id":"5f36c115f50f4a6d271f5fec","slug":"ladies-scottish-open-brilliant-start-of-twesa-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक की स्कॉटिश ओपन में अच्छी शुरूआत, अदिति और दीक्षा का संघर्ष","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक की स्कॉटिश ओपन में अच्छी शुरूआत, अदिति और दीक्षा का संघर्ष
Fri, 14 Aug 2020 10:21 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
त्वेसा मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक लेडिज स्कॉटिश ओपन के पहले दिन के खेल के बाद पार स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर है। मार्च में दक्षिण अफ्रीकी महिला ओपन के बाद त्वेसा का पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला है। उन्होंने चार बर्डी और इतने ही बोगी लगाए। त्वेसा ने पांचवें, सातवें, 11 वें और 15 वें होल में बर्डी के अलावा पहले, नौवें, 13 वें और 18 वें होल में बोगी की।
विज्ञापन
एलपीजीए (लेडिज प्रोफेशनल गोल्फ एसोसिएशन) द्वारा सह-स्वीकृत इस मुकाबले में तीन भारतीय सहित कुल 144 गोल्फर भाग ले रहे है। अन्य भारतीयों में 2016 में हीरो इंडियन ओपन की विजेता अदिति अशोक दो ओवर 73 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 48वें जबकि दीक्षा डागर 78 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 120वें स्थान पर संघर्ष कर रहीं है। डेनमार्क की निकोल ब्रॉच लार्सन चार अंडर 67 के स्कोर के साथ शीर्ष पर है।
विज्ञापन