फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   La Liga Real Madrid won 35th title with four matches remaining thrashed Espanyol 4-0

La Liga: रियाल मैड्रिड ने चार मैच शेष रहते ही जीता 35वां खिताब, एस्पेनयोल को 4-0 से रौंदा

Sat, 30 Apr 2022 11:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: रोहित राज Updated Sat, 30 Apr 2022 11:24 PM IST
सार

लीग में अभी रियाल के चार मैच बाकी है, लेकिन कोई भी टीम अब उसे पीछे नहीं छोड़ सकती है। रियाल के 34 मैच में 81 अंक हैं। दूसरे स्थान पर काबिज सेविला के 34 मैच में 64 अंक हैं।

विज्ञापन
La Liga Real Madrid won 35th title with four matches remaining thrashed Espanyol 4-0
ट्रॉफी के साथ रियाल मैड्रिड की टीम - फोटो : रियाल मैड्रिड ट्विटर

विस्तार

स्पेन के फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड ने एक बार फिर से 'ला लिगा' पर कब्जा कर लिया है। उसने शनिवार (30 अप्रैल) को एस्पेनयोल के खिलाफ 4-0 की जीत के साथ ही खिताब अपने नाम कर लिया। लीग में अभी रियाल के चार मैच बाकी है, लेकिन कोई भी टीम अब उसे पीछे नहीं छोड़ सकती है। रियाल के 34 मैच में 81 अंक हैं। दूसरे स्थान पर काबिज सेविला के 34 मैच में 64 अंक हैं। बार्सिलोना 33 मैच में 63 अंक के साथ तीसरे और एटलेटिको मैड्रिड 33 मैच में 61 अंक के साथ चौथे पायदान पर है।
विज्ञापन


रियाल के लिए मैच में पहला गोल 33वें मिनट में ब्राजील को रोड्रिगो ने दागा। इसके ठीक 10 बाद उन्होंने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। हाफटाइम तक यही स्कोर रहा। हाफटाइम के बाद भी एस्पेनयोल की टीम कोई कमाल नहीं दिखा सकी। रियाल के 55वें मिनट में मार्को असेंसियो ने तीसरा गोल कर दिया। इस मैच में स्टार खिलाड़ी करीम बेंजेमा के गोल की कमी थी, जिसे उन्होंने 81वें मिनट में पूरा कर दिया।
विज्ञापन


रियाल की टीम सबसे ज्यादा 35 बार ला लिगा टाइटल जीतने में सफल रही है। पिछली बार उसने 2019-20 सीजन में खिताब को अपने नाम किया, लेकिन 2020-21 में उसे निराशा हाथ लगी थी। तब एटलेटिको मैड्रिड की टीम चैंपियन बनी थी। एटलेटिको का वह 11वां टाइटल था। बार्सिलोना की टीम 26 बार चैंपियन बन चुकी है, लेकिन 2018-19 सीजन के बाद उसे सफलता नहीं मिली है। एटलेटिक बिल्बाओ ने आठ, वेलेंसिया ने छह, रियाल सोसिदाद ने दो, डिपोर्टिवो ने एक, सेविला ने एक और रियाल बेटिस ने एक बार खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed