फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   La Liga Karim Benzema golden journey continues scored two goals Real Madrid beat Mallorca to register fourth consecutive win

La Liga: करीम बेंजेमा का सुनहार सफर जारी, दागे दो गोल, रियाल मैड्रिड ने मैलोर्का को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की

Tue, 15 Mar 2022 10:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 15 Mar 2022 10:16 PM IST
सार

स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा के एक अहम मुकाबले में रियल मैड्रिड ने मैलोर्का को 3-0 से हराकर अंक तालिका में अपनी बढ़त कायम रखी। मैच में करीम बेंजेमा ने दो और विनिसियय जूनियर ने एक गोल मैड्रिड को दूसरे स्थान पर चल रही सेविला से 10 अंकों से आगे कर दिया।

विज्ञापन
La Liga Karim Benzema golden journey continues scored two goals Real Madrid beat Mallorca to register fourth consecutive win
करीम बेंजेमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा के एक अहम मुकाबले में रियल मैड्रिड ने मैलोर्का को 3-0 से हराकर अंक तालिका में अपनी बढ़त कायम रखी। मैच में करीम बेंजेमा ने दो और विनिसियय जूनियर ने एक गोल मैड्रिड को दूसरे स्थान पर चल रही सेविला से 10 अंकों से आगे कर दिया। इससे पहले पीएसजी के खिलाफ मुकाबले में करीब बेंजेमा ने हैट्रिक की थी और टीम को चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिलाया था।
विज्ञापन


सभी टूर्नामेंटों में मिलाकर पिछले पांच मैचों में बेंजेमा आठ गोल कर चुके हैं। स्पेनिश लीग में उनके 22 गोल हो चुके हैं। टीम ने ला लीगा में लगातार चौथा मैच जीता है। विनिसियस जूनियर ने 55वें मिनट में टीम का खाता खोला। उसके बाद करीम ने 77वें मिनट में पेनॉल्टी भुनाई और 82वें मिनट में मार्सेलो के क्रास पर हेडर से अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल किया। 
विज्ञापन


करीम के बाएं पांव में चोट
मैच के अंत में बेंजेमा की फिटनेस को लेकर टीम की चिंता बढ़ी होंगी क्योंकि वह मैच समाप्ति से कुछ मिनट पहले संभवत: बाएं पांव में चोट के कारण मैदान से बाहर गए थे। फारवर्ड रोडरिगो और लेफ्ट बैक फर्लेंड मेंडी पहले ही चोटिल चल रहे हैं। मैड्रिड के कोच कार्लो एनसेलोटी का कहना है कि अभी बेंजेमा की चोट की गंभीरता के बारे में कुछ नहीं कह सकते। मैड्रिड की टीम के 28 मैचों में 66 अंक हो गए हैं। बार्सिलोना की टीम 27 मैचों में 51 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। 20 मार्च को रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैलोर्का की लगातार 5वीं बार, दस साल का सबसे खराब प्रदर्शन 
मैलोर्का को लगातार पांचवीं हार मिली हैजो 2012 के बाद लीग में उसका सबसे खराब प्रदर्शन है। वह अंक तालिका में 16वें स्थान पर। मैड्रिड के खिलाफ उसका खराब प्रदर्शन जारी है। उसने लीग में इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपने 12 में से दस मैच गंवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed