फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   LA liga Barcelona player Ronald Araujo injury after colliding with partner ambulance had to be called on the field

Ronald Araujo injury: बार्सिलोना का खिलाड़ी साथी से टकराने के बाद अचेत, मैदान पर बुलानी पड़ी एंबुलेंस

Wed, 11 May 2022 09:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: रोहित राज Updated Wed, 11 May 2022 09:45 PM IST
सार

बार्सिलोना ने दस खिलाड़ियों से खेल रही सेल्टा विगो को 3-1 से हरा दिया। इससे टीम स्पेनिश लीग में दूसरा स्थान सुरक्षित करने के नजदीक आ गई। इस मैच में बार्सिलोना के 23 साल के रक्षक खिलाड़ी रोनाल्ड अराउखो को साथी खिलाड़ी गावी पेज से सिर से सिर टकराने के बाद एंबुलेस से अस्पताल पहुंचाना पड़ा। 

विज्ञापन
LA liga Barcelona player Ronald Araujo injury after colliding with partner ambulance had to be called on the field
अस्पताल ले जाने से पहले रोनाल्ड को पिच पर ही मेडिकल मदद दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बार्सिलोना ने दस खिलाड़ियों से खेल रही सेल्टा विगो को 3-1 से हरा दिया। इससे टीम स्पेनिश लीग में दूसरा स्थान सुरक्षित करने के नजदीक आ गई। इस मैच में बार्सिलोना के 23 साल के रक्षक खिलाड़ी रोनाल्ड अराउखो को साथी खिलाड़ी गावी पेज से सिर से सिर टकराने के बाद एंबुलेस से अस्पताल पहुंचाना पड़ा। 
विज्ञापन


कैंप नाउ स्टेडियम में कनकशन (सिर में चोट) का यह हादसा 61वें मिनट का है। शुरुआत में उरुग्वे के रोनाल्ड अराउखो ठीक लग रहे थे लेकिन कुछ कदम चलने के बाद लड़खड़ा कर गिर पड़े। मैच में दो गोल करने वाले पिएरे ऐमरिक ने कहा-यह बेहद डरावना रहा।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद लगभग आठ मिनट तक खेल बाधित रहा। रोनाल्ड अराउखो को तुरंत चिकित्सीय मदद पहुंचाई गई। एंबुलेंस को मैदान पर बुलाया गया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बार्सिलोना के मैनेजर जावी ने कहा कि डाक्टरों ने हमें बताया है कि रोनाल्ड अराउखो होश में हैं। उन्हें अभी अस्पताल में ही रखा जाएगा लेकिन वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में मेम्फिस डिपे ने बार्सिलोना को 30वें मिनट में बढ़त दिलाई और उसके बाद ऐमरिक ने 41 और 48वें मिनट में गोल किए। सेल्टा का एकमात्र गोल एस्पास ने 50वें मिनट में किया। सेल्टा के रक्षक खिलाड़ी जेसन मुरिलो को 58वें मिनट में फाउल पर बाहर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed