{"_id":"5ebcb04c8ebc3e90896a2211","slug":"korea-womens-professional-golf-association-tournament-will-start-from-today-amid-corona-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया में आज से महिला गोल्फर दिखाएंगी दम, केएलपीजीए चैंपियनशिप में खेलेंगी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरिया में आज से महिला गोल्फर दिखाएंगी दम, केएलपीजीए चैंपियनशिप में खेलेंगी
Thu, 14 May 2020 08:13 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 14 May 2020 08:13 AM IST
सार
- शीर्ष दस में शुमार गोल्फरों में से तीन केएलपीजीए चैंपियनशिप में खेलेंगी
- 18.83 करोड़ रुपये की राशि इनाम के रूप में की जाएगी वितरित हो टूर्नामेंट के 42 साल के इतिहास की सबसे बड़ी हैं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया में बृहस्पतिवार से बिना दर्शकों के महिला गोल्फ की वापसी होगी। कोरिया महिला प्रोफेशनल गोल्फ एसोसिएशन (केएलपीजीए) चैंपियनशिप में दुनिया की शीर्ष दस गोल्फरों में से तीन खिलाड़ी भी भाग लेंगी। गोल्फर को सामाजिक दूरी सहित सभी नियमों का पालन करना होगा। फुटबॉल और बेसबॉल लीग के बाद गोल्फ यहां कोरोना के बीच खेले जाने वाला तीसरा खेल होगा।
विज्ञापन
दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी पार्क सुंग-ह्यून, छठे नंबर की किम सेई-योंग और दसवें नंबर की ली जियोंग-यूं 150 खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। टूर्नामेंट में 18.83 करोड़ की राशि दांव हो होगी जोकि टूर्नामेंट के 42 साल के इतिहास में सबसे बड़ी है। विजेता को 1.35 करोड़ रुपये मिलेंगे। फरवरी से गोल्फ के टूर्नामेंट बंद हैं।
विज्ञापन