{"_id":"5d629b1c8ebc3e93cb76341e","slug":"komalika-bari-becomes-third-indian-archer-to-win-gold-in-world-youth-archery","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में कोमालिका ने जीता गोल्ड, 10 साल बाद लहराया तिरंगा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में कोमालिका ने जीता गोल्ड, 10 साल बाद लहराया तिरंगा
Sun, 25 Aug 2019 07:58 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 25 Aug 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
कोमालिका बारी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तीरंदाज कोमालिका बारी ने रविवार को यहां विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट वर्ग के एकतरफा फाइनल में जापान की उच्च रैंकिंग वाली सोनोदा वाका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। जमशेदपुर की टाटा तीरंदाजी अकादमी की 17 साल की खिलाड़ी कोमालिका अंडर-18 वर्ग में विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की दूसरी तीरंदाज बनीं। उनसे पहले दीपिका कुमारी ने 2009 में यह खिताब जीता था।
विज्ञापन
विश्व तीरंदाजी से निलंबन लागू होने से पहले भारत ने अपनी आखिरी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ अभियान का समापन किया। इस महीने की शुरुआत में विश्व तीरंदाजी ने भारत को निलंबित करने का फैसला किया था। जिसके हटने तक अब कोई भी भारतीय तीरंदाज देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएगा। भारतीय तीरंदाजों ने इससे पहले मिश्रित जूनियर युगल स्पर्धा में स्वर्ण और जूनियर पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य जीता था।
विज्ञापन