इन दो होनहार बच्चों से मिलना चाहते हैं रिजिजू, अब मिलेगी ट्रेनिंग, नाडिया ने शेयर किया था VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बार की ओलिंपिक पदक विजेता जिमनास्ट नाडिया कोमेंसी ने कुछ दिन पहले दो भारतीय बच्चों जशिका खान और मोहम्मद अजाउद्दीन का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों बच्चे समरसॉल्ट और कार्टव्हील करते नजर आ रहे हैं।
नाडिया के इस वीडियो को शेयर करने के बाद पूरी दुनिया का ध्यान इन बच्चों पर गया और अब भारत सरकार इन दोनों स्कूली बच्चों को ट्रेनिंग दिलवाने की तैयारी कर रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक दोनों स्कूली बच्चे बुधवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के इस्टर्न सेंटर में थे और अब जल्द ही उनको फुल टाइम ट्रेनिंग दी जाएगी।
This is awesome pic.twitter.com/G3MxCo0TzG
— Nadia Comaneci (@nadiacomaneci10) August 29, 2019
वीडियो के देखने के बाद साई के क्षेत्रीय निदेशक मनमीत सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि दोनों बच्चे कोलकाता के साई सेंटर में थे। साई अब इन बच्चों को होस्टल उपलब्ध करवाएगा और कोलकाता में ट्रेनिंग देगा।
खबरों के मुताबिक 11 साल की जशिका और 12 साल के अजाउद्दीन को साई सेंटर में ट्रायल के लिए बुलाया गया था। वहीं, इस वीडियो के काफी वायरल होने के बाद खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इन बच्चों के बारे में जानकारी मांगी थी।
रिजिजू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि नाडिया कोमेंसी ने इन भारतीय बच्चों का वीडियो शेयर किया। नाडिया पहली जिमनास्ट हैं, जिन्होंने 1976 ओलंपिक में परफेक्ट 10 स्कोर किया था। खेल मंत्री ने कहा कि यह बहुत ही खास बन गया है। उन्होंने इन बच्चों से मिलने की इच्छा भी जताई। रोमानिया की रिटायर्ड जिमनास्ट 57 साल की कोमेंसी ने पांच गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे।
I'm happy that @nadiacomaneci10 tweeted it! As first gymnast who scored perfect 10.0 at the 1976 Montreal Olympics, and then, received six more perfect 10s to win three gold medals, it becomes very special. I've urged to introduce these kids to me. https://t.co/ahYVws8VCB
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 30, 2019