फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kiren Rijiju urges people to encourage players by watching sports

सरकार पर दोष मढ़ने से कुछ नहीं होगा, खेल देखकर खिलाड़ियों को कीजिए प्रोत्साहित : रिजिजू

Fri, 25 Dec 2020 08:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Dec 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju urges people to encourage players by watching sports
किरण रिजिजू - फोटो : social media

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने लोगों से अपील की है कि जो लोग खेल नहीं सकते, उन्हें कम से कम मैचों को देखकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना चाहिए। खेल मंत्री ने यह बयान ‘क्रीड़ा भारती’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यहां ‘खेलो इंडिया’ पदक विजेताओं और खिलाड़ियों के एक समूह को संबोधित करते हुए दिया।

विज्ञापन


खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कीजिए
रिजिजू ने कहा, 'हर कोई मैच नहीं खेल सकता, लेकिन अगर आप खेल नहीं सकते तो मैचों को देखिए और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कीजिए। स्टेडियम में मैच देख रहे दर्शकों की संख्या और टीवी पर देख रहे लोगों से ही खेल की लोकप्रियता निर्धारित होती है जो प्रायोजकों को आकर्षित कर सकती है जिससे खेल को आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है।'
विज्ञापन


उन्होंने लोगों के स्वदेशी और गैर-ओलंपिक खेलों के प्रति रवैये के बारे में भी बात की। रिजिजू ने कहा, 'अगर हम एक स्टेडियम में हॉकी मैच का इंतजाम करते हैं जिसमें लोगों के बैठने की क्षमता 80,000 है लेकिन इसे देखने के लिए अगर 2,000 ही दर्शक पहुंचते हैं तो उस मैच में कौन समर्थन करेगा? अगर एक मैच के टीवी दर्शक काफी ज्यादा होते हैं तो प्रायोजक आयोजकों के पीछे जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर ही दोष मढ़ते रहेंगे तो कुछ नहीं होगा
उन्होंने कहा, 'अगर हम सरकार पर ही दोष मढ़ते रहेंगे तो कुछ नहीं होगा। लोगों को खेल से खुद को जोड़े रखना होगा और कम से कम उन मैचों को मैदान पर या टीवी पर देखिये और उन्हें (खिलाड़ियों को) प्रोत्साहित कीजिए।'


उन्होंने कहा, 'अगर हम चीन, जापान या किसी अन्य पश्चिमी देश में छोटी सी भी प्रतियोगिता देखते हैं तो स्टेडियम दर्शकों से भरे होते हैं। यहां अगर दुनिया के बड़े एथलीट भी आते हैं तो उन्हें देखने के लिए भी स्टेडियम दर्शकों से भरा नहीं होता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed