फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kiren Rijiju to hold online meet with state sports ministers to discuss way forward amid COVID-19

Covid-19: रिजिजू ने आगे की योजना के लिए विभिन्न राज्य के खेल मंत्रियों की ऑनलाइन बैठक बुलाई

Sun, 12 Jul 2020 10:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Jul 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju to hold online meet with state sports ministers to discuss way forward amid COVID-19
Kiren Rijiju - फोटो : social media

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों के साथ 14 जुलाई से दो दिवसीय ऑनलाइन बैठक करेंगे जिसमें आगामी योजना पर चर्चा की जायेगी क्योंकि कोविड-19 लॉकडाउन के धीरे धीरे हटने के बीच खेल गतिविधियां बहाल होनी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


इस दो दिवसीय ऑनलाइन बैठक में महामारी के दौरान उठाए गए कदमों की समीक्षा के अलावा राज्य स्तर पर खेल गतिविधियों की बहाली पर चर्चा होगी। साथ ही ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रतिस्पर्धाओं के जरिए उभरती हुई प्रतिभाओं को ढूंढने पर भी बात की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक कराने के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा रिजिजू ने बयान में कहा, 'देश अब अनलॉक के दूसरे चरण में हैं और खेल और युवाओं से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिये राज्यों के साथ बातचीत करना काफी अहम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एथलेटिक्स और भारोत्तोलन के राष्ट्रीय शिविर बहाल हो चुके हैं जबकि मुक्केबाज स्वास्थ्य संबंधित कड़े दिशानिर्देशों के बीच अगले दो हफ्तों में ट्रेनिंग शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन के दौरान युवा मामलों और खेलों ने बनाये गये बड़े लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए गतिविधियां जारी रखीं।'

बैठक में नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और राष्ट्रीय सेवा स्कीम (एनएसएस) की कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान गतिविधियों पर भी चर्चा होगी। रिजिजू ने कोविड-19 वायरस के खिलाफ लड़ाई में 75 लाख स्वंयसेवियों के योगदान की भी काफी प्रशंसा की जिन्होंने स्थानीय निकायों की मदद की।

 उन्होंने कहा, 'हमारे एनवाइकेएस और एनएसएस स्वंयेसवी कोविड-19 के खिलाफ मदद में जुटे रहे। पूरे देश में करीब 75 लाख स्वंयसेवी सुरक्षा संबंधित दिशानिर्देशों के बारे में जागरूकता फैलाने के अलावा मास्क वितरित करने, वृद्धों की मदद करने में जुटे रहे। इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान की विभिन्न राज्य सरकारों ने प्रशंसा की।'


उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए आयोजित ऑनलाइन क्लास की भी प्रतिक्रिया अच्छी रही। उन्होंने कहा, 'खेलों में भी, मैदानी ट्रेनिंग के बंद होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिए और कोचों के लिए भी सभी स्तर पर ऑनलाइन ट्रेनिंग आयोजित की गई ताकि खिलाड़ी और कोच खेल के करीब रह सकें।' बैठक के दौरान देश भर में स्कूलों के कार्यक्रम में फिटनेस और खेलों केा शामिल करने पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed