फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kiren Rijiju says We need to focus more on Olympic sports to make India sporting powerhouse 

'भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए ओलंपिक खेलों पर ध्यान देने की जरूरत'

Sat, 27 Jul 2019 08:55 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 27 Jul 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju says We need to focus more on Olympic sports to make India sporting powerhouse 
किरण रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए देश के खिलाड़ियों को बड़ी प्रतियोगिताओं में अधिक पदक जीतने होंगे और युवाओं को ओलंपिक खेलों को अपनाने के लिये प्रेरित करना होगा। 

विज्ञापन


रिजिजू ने चेन्नई में तीन से छह अगस्त के बीच होने वाली स्पेशल ओलंपिक अंतरराष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप 2019 की मशाल हासिल करने के बाद पत्रकारों से कहा, 'हमारा देश बहुत बड़ा है और हमें ओलंपिक में किसी भी स्पर्धा में पीछे नहीं रहना चाहिए। हमें शीर्ष पर रहना होगा। भारत जैसे विकासशील देश को ओलंपिक खेलों पर ध्यान देना होगा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेल मंत्री होने के नाते उनका मुख्य ध्यान अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में अधिक से अधिक भागीदारी और पदक सुनिश्चित करना है। रिजिजू ने कहा, 'मैंने संसद में कहा कि तोक्यो ओलंपिक के लिये हमारी तैयारियां अच्छी चल रही हैं। मैं खुद इस पर निगरानी रख रहा हूं। हम प्रत्येक महासंघ के साथ समन्वय कर रहे हैं। मैं ओलंपिक में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये टॉप्स में शामिल खिलाड़ियों से भी बात कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'एक बार क्वालीफाई करने के बाद हमारा लक्ष्य पदक जीतना होगा। रियो ओलंपिक में हमने एक रजत और कांस्य पदक ही जीता। इसके बाद माननीय प्रधानमंत्री ने कार्यबल गठित किया जिसकी सिफारिशें हमें मिल गई हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed