{"_id":"5fe2010b8ebc3e41d57c322d","slug":"kiren-rijiju-inaugurates-8-khelo-india-state-centre-of-excellence","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्री रिजिजू ने आठ खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों का किया उद्घाटन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल मंत्री रिजिजू ने आठ खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों का किया उद्घाटन
Tue, 22 Dec 2020 07:52 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 22 Dec 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू
- फोटो : social media
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को आठ खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। बता दें कि इन केंद्रों में नागालैंड, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, केरल और तेलंगाना शामिल हैं। इस मौके पर रिजिजू ने कहा, खेलो इंडिया एक ऐसा ब्रांड है, जिसका हिस्सा हर कोई बनना चाहता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'खेलो इंडिया खेल' देश का सबसे लोकप्रिय खेल कार्यक्रम बन गया है। खेल मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार भारत में खेल संस्कृति विकसित करना चाहती है। रिजिजू ने कहा, भारत में खेलों को जीवन और संस्कृति का जरिया बनना चाहिए।
विज्ञापन