{"_id":"5d65322a8ebc3e014e27e3b0","slug":"kiren-rijiju-gives-rs-182-crore-to-medalists-of-para-badminton-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा-बैडमिंटन मेडलिस्ट को मिले 1.82 करोड़, नई नीति के तहत खेल मंत्री रिजिजू ने दिया इनाम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पैरा-बैडमिंटन मेडलिस्ट को मिले 1.82 करोड़, नई नीति के तहत खेल मंत्री रिजिजू ने दिया इनाम
Tue, 27 Aug 2019 07:08 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 27 Aug 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
किरेन रिजिजू, पैरा-बैडमिंटन टीम के साथ
- फोटो : social Media
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने पैरा-बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बीच 1.82 करोड़ रुपये के पुरस्कार वितरित किए। इससे पहले पैरा-एथलीटों के लिए नीति में संशोधन किया गया, जिससे उन्हें पुरस्कार के तौर पर अधिक नकद राशि मिल सके। संशोधित नीति के निर्देश के मुताबिक वैश्विक प्रतियोगिताओं के विजेता सरकार से नकद राशि के हकदार होंगे।
विज्ञापन
यह पुरस्कार राशि वैसे खिलाड़ियों को मिलेगा जो अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति या अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति या उन से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ के आयोजन में पदक जीतेगा। यह भी फैसला किया गया कि पदक विजेताओं को प्रतियोगिता के बाद देश लौटने के दिन ही पुरस्कार दिया जाएगा और इसके लिए उन्हें साल में एक बार होने वाले कार्यक्रम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
नियमों में संशोधन के बाद इसका पहला फायदा पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिला। हाल ही में स्विट्जरलैंड के बासेल में हुए विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने 12 पदक जीते थे। आईपीसी पैरा-बैडमिंटन प्रतियोगिताओं को मान्यता नहीं देता है और इस संशोधन से पहले ये खिलाड़ी ऐसे नकद पुरस्कार के पात्र नहीं थे।
विज्ञापन
पदक विजेता भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) परिसर में खेल मंत्री से दोपहर के भोजन पर मिले जहां उन्हें चेक सौपे गए। स्वर्ण पदक विजेता को 20 लाख, रजत पदक विजेताओं को 14 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को आठ लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
युगल स्पर्धाओं में स्वर्ण जीतने वालों को 15 लाख, रजत जीतने वालों को 10.5 लाख और कांस्य पदक जीतने वालों को छह लाख रुपये के पुरस्कार दिये गए। रीजीजू ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चहते है कि सरकार से सभी खिलाड़ियों को एक समान सुविधा मिले। पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और देश को गौरवान्वित किया, वे कड़े मेहनत के लिए पुरस्कार के पात्र हैं।