{"_id":"67888b0d258f500d9c0cbd83","slug":"kho-kho-world-cup-indian-mens-and-womens-team-reached-quarter-finals-defeated-peru-and-iran-in-round-of-16-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो विश्वकप: भारतीय पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची, बेटियों ने ईरान को हराकर अंतिम-8 में बनाई जगह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खो-खो विश्वकप: भारतीय पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची, बेटियों ने ईरान को हराकर अंतिम-8 में बनाई जगह
Thu, 16 Jan 2025 09:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Jan 2025 09:59 AM IST
सार
ईरान के खिलाफ महिला टीम ने पहले 33 सेकंड में ही विरोधी टीम के पहले बैच को बाहर कर दिया। अश्वनी की अगुवाई में किए गए आक्रमण में मीनू कई बार विरोधियों को छू कर अंक जुटाए।
विज्ञापन
भारतीय खो-खो टीम
- फोटो : @Kkwcindia
विस्तार
भारतीय पुरुष और महिला टीम ने खो-खो विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पुरुष टीम ने पेरू पर 70-38 से और महिला टीम ने ईरान को 100-16 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। महिला टीम ने इससे पहले दक्षिण कोरिया को 175-18 के विशाल अंतर से हराया था।
ईरान के खिलाफ महिला टीम ने पहले 33 सेकंड में ही विरोधी टीम के पहले बैच को बाहर कर दिया। अश्वनी की अगुवाई में किए गए आक्रमण में मीनू कई बार विरोधियों को छू कर अंक जुटाए। भारत ने पहले टर्न को 50 अंक के अंतर से जीता। प्रियंका इंगले को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पुरुष टीम के लिए आदित्य पोटे, शिवारेड्डी और सचिन भार्गो ने शानदार प्रदर्शन किया।