फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kho Kho Federation of India gives financial help to women's team captain Nasreen amid lockdown

चंद माह पहले देश को दिलाया था गोल्ड मेडल, अब लॉकडाउन में बुरे हुए हालात तो KKFI ने दिए एक लाख

Sat, 25 Apr 2020 11:56 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 25 Apr 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Kho Kho Federation of India gives financial help to women's team captain Nasreen amid lockdown
नसरीन शेख - फोटो : ट्विटर

नसरीन शेख भारतीय महिला खो-खो टीम की कप्तान हैं। नसरीन की अगुवाई में ही भारत ने नेपाल को हराकर साउथ एशियन गेम्स का गोल्ड जीता था। वह एयरपोर्ट अथॉरिटी के लिए खेलतीं हैं, हर तीन माह में मिलने वाले लगभग 70 हजार रुपये से ही उनका घर चलता है। पिता घूम-घूमकर बर्तन बेचने का काम करते हैं, लेकिन बीते एक माह से जारी लॉकडाउन की वजह से वह भी घर बैठने को मजबूर हैं। घर की स्थिति इतनी खराब है कि 40 नेशनल, 3 इंटरनेशनल खेल चुकी नसरीन अपनी तय डाइट भी नहीं ले पा रही। हालांकि जब मीडिया में नसरीन की परेशानियों की खबरों ने जोर पकड़ा तो भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) उनकी मदद के लिए आगे आया है।

विज्ञापन


भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) ने 23 वर्षीय भारतीय कप्तान नसरीन शेख को एक लाख रुपये की मदद की है। दरअसल, केकेएफआई अधिकारियों को जब नसरीन के बारे में पता चला तो उन्होंने इस खिलाड़ी के बैंक खाते में एक लाख रुपये हस्तांतरित किए। केकेएफआई के महासचिव एमएस त्यागी ने कहा, 'हम हमेशा खिलाड़ियों और योग्य प्रतिभाओं का समर्थन करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राष्ट्रीय खिलाड़ी को ऐसी अभूतपूर्व स्थिति में कठिन समय का सामना करना पड़ा।'
विज्ञापन


केजरीवाल से मांगी थी मदद

दिल्ली के शकरपुर की रहने वाली नसरीन के घर में पांच बहनें और चार भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। नसरीन के घर उनके और पिता के अलावा दूसरा कोई कमाने वाला नहीं क्योंकि सभी भाई-बहन अभी पढ़ रहे हैं। रूढ़िवादी प्रथाओं को तोड़कर नसरीन ने हर चुनौतियों को साधा। रिश्तेदार खेल के दौरान पहने जाने वाले छोटे कपड़ों को लेकर ताने कसते थे, लेकिन उनके पिता ने इसमें उनका पूरा साथ दिया। इन मुश्किल हालातों में भारतीय खो खो कप्तान ने अपने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मदद की गुहार लगाई थी। ट्वीट करते हुए उन्होंने अपनी परेशानी बताई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed