{"_id":"5e18ad4c8ebc3e88217d3b48","slug":"khelo-india-youth-games-open-with-a-magnificient-cultural-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी में तीसरे खेलो इंडिया खेलों का रंगारंग आगाज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गुवाहाटी में तीसरे खेलो इंडिया खेलों का रंगारंग आगाज
Sat, 11 Jan 2020 07:53 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 11 Jan 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को रंगारंग समारोह में तीसरे खेलो इंडिया खेलों की शुरुआत की। समारोह में असम की सांस्कृतिक विविधता और देश की एकता का प्रदर्शित किया गया। 13 दिन चलने वाले इन खेलों में 6800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के अलावा टेलीविजन पर लाखों दर्शकों ने इस समारोह का लुत्फ उठाया जिसमें ‘एक भारत’ की भावना को दिखाया गया था। एकता की अद्भुत मिसाल पेश करते समारोह में पूर्वोत्तर के सातों राज्यों के खिलाड़ी मशाल रिले के आखिर में साथ में दिखे। स्टार धाविका हिमा दास ने खेलों का अग्निकुंड प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन