फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khelo India Youth Games Maharashtra Sanyukta Kale won five gold medals in gymnastics Rohtak Unnati Hooda won gold medal

Khelo India Youth Games: महाराष्ट्र की संयुक्ता काले ने जिम्नास्टिक में जीते पांच स्वर्ण, रोहतक की उन्नति हुड्डा ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 07 Jun 2022 10:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 07 Jun 2022 10:54 PM IST
सार

अंडमान निकोबार की साइकलिस्ट सेलिस्टीना ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर दो साल पहले इन खेलों में किए गए अपने ही प्रदर्शन को दोहराया। कबड्डी में हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को हराकर उलटफेर किया।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games Maharashtra Sanyukta Kale won five gold medals in gymnastics Rohtak Unnati Hooda won gold medal
उन्नति हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उबेर कप टीम की सबसे युवा सदस्य रोहतक की उन्नति हुड्डा ने पंचकूला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बैडमिंटन के महिला एकल का खिताब जीत लिया। उन्नति ने बेहद रोमांचक संघर्ष में पूर्व विश्व नंबर एक शटलर तस्नीम मीर को चार मैच प्वाइंट बचाकर हराया। वहीं महाराष्ट्र की 16 वर्षीय संयुक्ता काले ने जिम्नास्टिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते। 
विज्ञापन


अंडमान निकोबार की साइकलिस्ट सेलिस्टीना ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर दो साल पहले इन खेलों में किए गए अपने ही प्रदर्शन को दोहराया। कबड्डी में हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को हराकर उलटफेर किया। संयुक्ता के प्रदर्शन की बदौलत महाराष्ट्र (24 स्वर्ण, 22 रजत, 17 कांस्य) के साथ पदक तालिका में हरियाणा (23 स्वर्ण, 20 रजत, 29 कांस्य) को पछाड़कर फिर नंबर एक स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन


चार मैच प्वाइंट बचाकर जीतीं उन्नति
उन्नति एक समय तस्नीम से 9-21, 11-18 से पीछे थें। दूसरे गेम में उन्होंने जबरदस्त संघर्ष क्षमता का परिचय देकर इसे 23-21 से जीत लिया। तस्नीम यह गेम हारने के बाद बिखर गईं और तीसरा गेम भी 21-12 से गंवाकर उन्नति को मैच दे बैठीं। महाराष्ट्र के दर्शन पुजारी ने तमिलनाडु के ऋत्विक संजीवी को 21-15, 22-20 से लड़कों का एकल खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोनस अंक से कबड्डी में जीता हिमाचल
कबड्डी के रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने मेजबान हरियाणा को 34-34 की बराबरी के बाद एक बोनस अंक लेकर हराया। साइकलिंग में सेलिस्टीना ने टीम स्प्रिंट, व्यक्तिगत स्प्रिंट 200 मीटर और 1500 मीटर कीरेन के स्वर्ण जीते।

सदानंद, सुदेशना बने सबसे तेज धावक
झारखंड के सदानंद कुमार इन खेलों के सबसे तेज दौड़ाक बने। उन्होंने 100 मीटर की दौड़ 10.63 सेकेंड में पूरी की। महाराष्ट्र की सुदेशना शिवांकर ने 11.79 सेकेंड के साथ महिलाओं की 100 मीटर का स्वर्ण जीता। हैमर थ्रो में दिल्ली के निर्भय चौधरी ने 70.97 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण जीता। हरियाणा के विनीत और प्रशांत ने रजत, कांस्य जीता। 


पंजाब की जैस्मिन कौर ने 16.12 मीटर की दूरी नापकर गोला फेंक का स्वर्ण जीता। कुश्ती में ग्रीको रोमन के71 किलो में हरियाणा के अंकित गुलिया ने अमन, 80 किलो में हरियाणा के ही अंकित ने मध्य प्रदेश के औरंगजेब को और महिलाओं की 49 किलो में मध्य प्रदेश की प्रियांशी ने हरियाणा की कोमल और 69 किलो में हरियाणा की किरण हुड्डा ने दिल्ली की मानसी को हराकर स्वर्ण जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed