{"_id":"6268123a0e0f655c2e77c8bb","slug":"khelo-india-youth-games-in-haryana-from-june-4-chief-minister-manohar-lal-khattar-presented-blueprint-of-event-to-sports-minister-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India: खेलो इंडिया यूथ गेम्स चार जून से हरियाणा में, मुख्यमंत्री ने आयोजन का खाका अनुराग ठाकुर को प्रस्तुत किया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Khelo India: खेलो इंडिया यूथ गेम्स चार जून से हरियाणा में, मुख्यमंत्री ने आयोजन का खाका अनुराग ठाकुर को प्रस्तुत किया
Tue, 26 Apr 2022 09:09 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 26 Apr 2022 09:09 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से वर्चुअली मुलाकात के बाद खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तिथि घोषित कर दी। अब यह खेल चार से 13 जून को शाहबाद मारकंडा, अंबाला, चंडीगढ़, दिल्ली और पंचकुला में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से वर्चुअली मुलाकात के बाद खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तिथि घोषित कर दी। अब यह खेल चार से 13 जून को शाहबाद मारकंडा, अंबाला, चंडीगढ़, दिल्ली और पंचकुला में आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में अंडर-18 वर्ग के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इन खेलों में लगभग साढ़े आठ हजार खिलाडिय़ों के 25 खेलों में भाग लेने की उम्मीद है, जिसमें पांच देसी खेल भी शामिल हैं। ये खेल कोरोना के चलते लगातार टलते आ रहे थे।
राज्य की बेटियों को समर्पित होगा खेलों का आयोजन
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष खेलों की तैयारियों की योजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि खेलों का आयोजन सुगमता के साथ होगा। आठ मई को पंचकुला में खेलों के मस्कट की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि शाहबाद और पंचकुला में हॉकी स्टेडियम लगभग तैयार है। अंबाला में सभी मौसम के अनुकूल तरणताल तैयार किया गया है।
पंचकुला में एथलेटिक ट्रैक और बैडमिंटन हॉल बनाए गए हैं। खेलों का आयोजन हरियाणा की बेटियों को समर्पित कर किया जाएगा। खेल मंत्री ने अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने खेल केक्षेत्र में देश के झंडे को बुलंदी से ऊंचाईयां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि जून में होने वाले इन खेलों के लिए कोरोना नियमों का पूरी तरह पालन होगा। सभी खिलाडिय़ों की टेस्टिंग केपूरे इंतजाम किए जाएंगे।