फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khelo India University Games Jain University became winner of Khelo India University Games swimmer Shiva Sridhar won seven gold

Khelo India University Games: जैन यूनिवर्सिटी बनी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की विजेता, तैराक शिवा श्रीधर ने जीते सात स्वर्ण

Tue, 03 May 2022 10:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 03 May 2022 10:20 PM IST
सार

जैन यूनिवर्सिटी के तैराक शिवा श्रीधर ने सर्वाधिक सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। उन्होंने 200 मीटर मेडले में राष्ट्रीय कीर्तिमान भी स्थापित किया। खेलों के दौरान कुल 97 गेम्स रिकॉर्ड बनाए गए या उन्हें बराबर किया गया, जबकि दो राष्ट्रीय कीर्तिमान भी बने।

विज्ञापन
Khelo India University Games Jain University became winner of Khelo India University Games swimmer Shiva Sridhar won seven gold
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। - फोटो : एएनआई ट्विटर

विस्तार

मेजबान जैन यूनिवर्सिटी सर्वाधिक 20 स्वर्ण पदक जीतकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों की चैंपियन बनी है। जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी 17 स्वर्ण के साथ दूसरे और गत विजेता पंजाब यूनिवर्सिटी 15 स्वर्ण पदक केसाथ तीसरे स्थान पर रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। जैन यूनिवर्सिटी के तैराक शिवा श्रीधर ने सर्वाधिक सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। उन्होंने 200 मीटर मेडले में राष्ट्रीय कीर्तिमान भी स्थापित किया। खेलों के दौरान कुल 97 गेम्स रिकॉर्ड बनाए गए या उन्हें बराबर किया गया, जबकि दो राष्ट्रीय कीर्तिमान भी बने। महिला तैराक श्रुंगी बांदेकर ने चार स्वर्ण, एक रजत जीता।
विज्ञापन


2047 तक ओलंपिक पदक तालिका में पहले पांच में होगा भारत: शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किए गए फिट इंडिया, खेलो इंडिया और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं। 2014 के बाद ओलंपिक, एशियाई और पैरालंपिक आयोजन में देश के पदकों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 2047 में देश जब आजादी की सौवीं वर्षगांठ मनाएगा तब तक ओलंपिक की पदक तालिका में भारत एक से पांचवें स्थान तक होगा। उन्होंने कहा कि इन खेलों के परिणाम जल्द देश के एक खेल राष्ट्र के रूप में देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


खेलो इंडिया के कबड्डी खिलाड़ी प्रो लीग में खेलेंगे: ठाकुर
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण जीतने वाले तैराक श्रीहरि नटराज को को कौन जानता था, लेकिन वह बाद में देश के लिए टोक्यो ओलंपिक में खेले। उन्होंने कहा कि इन खेलों का आयोजन विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के समान हुआ है। इन खेलों से यहां स्वर्ण जीतने वाली भारोत्तोलक कोमल कोहड़, 200, 400 मीटर का स्वर्ण जीतने वाली प्रिया मोहन, जूडो में स्वर्ण जीतने वाली किसान की बेटी प्रिया गुलिया जैसे खिलाड़ी निकले हैं। खेल मंत्री ने कहा कि इन खेलों में कबड्डी का स्वर्ण और रजत जीतने वाली टीमों के खिलाड़ी प्रो कबड्डी लीग की बोली में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा, कुरुक्षेत्र कबड्डी में बने विजेता
कोटा यूनिवर्सिटी ने पुरुषों में कबड्डी का खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी, भिवानी को 52-37 से हराया। डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी और जीएनडीयू को कांस्य मिला। महिलाओं के फाइनल में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने एमडीयू रोहतक को 46-19 से हराया। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी और सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी, पुणे को कांस्य मिला।
 
पदक तालिका
यूनिवर्सिटी स्वर्ण रजत कांस्य
जैन यूनिवर्सिटी 20 7 5
लवली यूनिवर्सिटी 17 15 19
पंजाब यूनिवर्सिटी 15 9 24
जीएनडीयू 14 14 14
एमडीयू 14 14 13
पंजाबी यूनिवर्सिटी 12 8 10
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी 10 11 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed