फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khelo India archer Pragati suffers brain stroke, family looks to fund her surgery

जिंदगी और मौत से जूझ रही तीरंदाज प्रगति, ढाका इंटरनेशनल की स्वर्ण पदक विजेता को हुआ ब्रेन हेमरेज

Thu, 07 May 2020 07:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 07 May 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Khelo India archer Pragati suffers brain stroke, family looks to fund her surgery
भारतीय तीरंदाज (प्रतिकात्मक) - फोटो : social media

पिछले वर्ष ढाका अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की उभरती हुई तीरंदाज प्रगति जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही हैं। दिल्ली की 16 वर्षीय तीरंदाज को मंगलवार रात ब्रेन हेमरेज हुआ है। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां वह अभी भी बेहोशी की हालत में हैं। प्रगति के इलाज में अब तक 10 लाख रुपये का खर्च आ चुका है। उनके पिता की हालत ऐसी नहीं है कि वह इतनी बड़ी राशि का वहन कर सकें। इधर-उधर से पैसा लेकर वह बेटी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


जीता था एक स्वर्ण दो रजत :
कंपाउंड तीरंदाज प्रगति की गिनती बेहद प्रतिभाशाली तीरंदाजों में होती है। उन्हें बीते वर्ष फरवरी में हुए ढाका इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में चुना गया। यहां उन्होंने व्यक्गित स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ दो रजत पदक भी जीते। प्रगति खेलो इंडिया का भी हिस्सा रहीं।
विज्ञापन


पहला ऑपरेशन सफल पर कुछ दिन अहम:
प्रगति केपिता कहते हैं कि लॉकडाउन के चलते परिवार घर पर ही था। मंगलवार की रात प्रगति को चक्कर आए। ऊपर के फ्लोर पर डॉक्टर रहते थे। उन्होंने उनको बुलाया। डॉक्टर ने प्रगति को तत्काल अस्पताल ले जाने को कहा। प्रगति का पहला ऑपरेशन सफल रहा है, लेकिन उनके लिए अगले पांच दिन काफी अहम हैं। प्रगति को खेलो इंडिया की ओर से मेडिकल इंश्योरेंस भी दे रखा गया है, लेकिन यह पांच लाख तक का है, जबकि इलाज में एक दिन में ही दोगुना खर्च आ चुका है। प्रगति विश्व यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में भी खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंडा ने खेल सचिव को लिखा पत्र:
भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने खेल मंत्रालय के सचिव रवि मित्तल को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्र के लिखा है कि प्रगति के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उसका सारा खर्च मंत्रालय की ओर से उठाया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed