फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Khel Ratna Awards: 'Some orders are followed', Manu Bhaker father fears conspiracy on Khel Ratna controversy

Khel Ratna Awards: 'फैसला अब देश के हाथों में', खेलरत्न पर मनु के पिता ने जताई साजिश की आशंका, जानें क्या कहा

Tue, 24 Dec 2024 09:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Dec 2024 09:21 AM IST
सार

खेल रत्न मामले पर मनु के पिता राम किशन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मनु जानती हैं कि वह पुरस्कार की हकदार हैं, लेकिन उन्होंने यह फैसला देश पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Khel Ratna Awards: 'Some orders are followed', Manu Bhaker father fears conspiracy on Khel Ratna controversy
बाएं से- कोच जसपाल, मनु, मनु की मां सुमेधा, मनु के पिता राम किशन - फोटो : Twitter

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने के बावजूद देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए कथित तौर पर नामित नहीं होने वालीं शीर्ष पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर ने इस पुरस्कार का अंतिम फैसला देश के लोगों पर छोड़ दिया है। विवाद तब शुरू हुआ जब राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों पर फैसला करने वाली समिति ने मनु के नाम की सिफारिश नहीं की और इसके बजाय भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का नाम खेल रत्न पुरस्कार के लिए आगे बढ़ाया। अब इस मामले पर मनु के पिता राम किशन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मनु जानती हैं कि वह पुरस्कार की हकदार हैं, लेकिन इसका फैसला उन्होंने देश पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

Khel Ratna Awards: 'Some orders are followed', Manu Bhaker father fears conspiracy on Khel Ratna controversy
मनु भाकर और कोच जसपाल - फोटो : अमर उजाला
'खेल रत्न को लेकर देश फैसला करे'
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के साथ एक इंटरव्यू में राम किशन ने मनु भाकर के हवाले से कहा, 'उन्हें लगता है कि वह इसके लायक हैं। लेकिन वह चाहती हैं कि देश इसका फैसला करे।' खेल मंत्रालय ने कहा है कि 22 वर्षीय निशानेबाज ने खेल रत्न के लिए आवेदन नहीं किया था, लेकिन उनके परिवार का बयान इससे अलग है। मनु के पिता राम किशन ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से कहा, 'वह पिछले चार साल से पद्म श्री जैसे विभिन्न पुरस्कारों के लिए आवेदन कर रही हैं। तो वह इस साल आवेदन क्यों नहीं करेंगी?' 
विज्ञापन
विज्ञापन

Khel Ratna Awards: 'Some orders are followed', Manu Bhaker father fears conspiracy on Khel Ratna controversy
मनु भाकर - फोटो : twitter
पिता बोले- 49 आवेदन खारिज किए गए
राम किशन के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में मनु ने 49 नकद पुरस्कार आवेदन जमा किए थे, जिनकी वह हकदार थीं। हालांकि, सभी 49 आवेदनों को खारिज कर दिया गया था। उन्होंने कहा, 'इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद अगर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए मनु का नाम नहीं सुझाया जाता तो फिर मुझे लगता है कि समिति में सब कुछ सही नहीं है या किसी आदेश का पालन किया जा रहा है। अगर हमें भारत को खेलों का केंद्र बनाना है तो फिर भी ओलंपिक पदक विजेताओं और ओलंपियनों को सम्मान देना चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए न कि उन्हें इस तरह के फैसलों से हतोत्साहित करना चाहिए।'
विज्ञापन

Khel Ratna Awards: 'Some orders are followed', Manu Bhaker father fears conspiracy on Khel Ratna controversy
मनु भाकर - फोटो : सोशल मीडिया
मनु भाकर ने पेरिस में रचा था इतिहास
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में एक और एक कांस्य पदक एकल स्पोर्ट्स में जीता था। यह पहली बार है जब किसी भी भारतीय ने आजादी के बाद से एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते हैं।

Khel Ratna Awards: 'Some orders are followed', Manu Bhaker father fears conspiracy on Khel Ratna controversy
मनु भाकर - फोटो : PTI
मनु साल की शुरुआत में विवादों में आई थीं
साल की शुरुआत में भाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके विवादों के घेरे में आ गई थीं। उन्होंने सवाल किया था कि क्या वह खेल रत्न पुरस्कार की हकदार हैं? पोस्ट ने विवादों को तूल दिया था। आलोचकों ने इसे अनुचित माना था। बाद में भाकर को इसे हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उस विवाद के बावजूद अब खेल रत्न सम्मान के लिए उम्मीदवारों की सूची से उनका नाम गायब होने से उनके समर्थक नाराज हैं।

Khel Ratna Awards: 'Some orders are followed', Manu Bhaker father fears conspiracy on Khel Ratna controversy
मनु भाकर - फोटो : पीटीआई
पेरिस में मनु ने आलोचकों का मुंह बंद किया था
पेरिस में इस 22 वर्षीय निशानेबाज के प्रदर्शन न वर्षों के दृढ़ संकल्प और दृढ़ता को परिभाषित किया था। खासकर 2020 टोक्यो ओलंपिक के दिल टूटने वाले अभियान के बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की थी। टोक्यो में पिस्टल की खराबी ने उनके अभियान को पटरी से उतार दिया था। कई लोगों ने उनकी वापसी करने की क्षमता पर संदेह किया था, लेकिन भाकर ने पेरिस में शानदार वापसी के साथ अपने आलोचकों को चुप करा दिया।

Khel Ratna Awards: 'Some orders are followed', Manu Bhaker father fears conspiracy on Khel Ratna controversy
मनु भाकर - फोटो : PTI
मनु की अन्य उपलब्धियां
उनकी उपलब्धियां ओलंपिक पोडियम तक ही सीमित नहीं हैं। भाकर राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया था। साथ ही 2022 एशियाई खेलों में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed