{"_id":"5fced86d8ebc3ecfca40e460","slug":"kerala-businessman-will-build-museum-in-memory-of-diego-maradona","type":"story","status":"publish","title_hn":"माराडोना की याद में संग्रहालय बनाएगा केरल का व्यवसायी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
माराडोना की याद में संग्रहालय बनाएगा केरल का व्यवसायी
Tue, 08 Dec 2020 07:17 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 08 Dec 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
केरल के व्यवसायी बॉबी चेम्मनुर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के एक व्यवासायी ने सोमवार को कहा कि डिएगो माराडोना की याद में एक विश्वस्तरीय संग्रहालय तैयार किया जाएगा जिसमें अर्जेंटीना के इस दिग्गज फुटबॉलर की सोने से बनी प्रतिमा मुख्य आकर्षण होगी।
विज्ञापन
बॉबी चेम्मानुर इंटरनेशनल ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बॉबी चेम्मानुर ने कहा कि माराडोना की कद काठी की प्रतिमा ‘द हैंड ऑफ गॉड’ का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
अर्जेंटीना के इस महान खिलाड़ी ने 1986 फीफा विश्व कप में अपने एक महत्वपूर्ण गोल को यही नाम दिया था। अर्जेंटीना ने उनकी अगुवाई में यह विश्व कप जीता था।
चेम्मानुर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह प्रस्तावित संग्रहालय कोलकाता या दक्षिण भारत में बनाया जाएगा। इसमें माराडोना की पेशेवर और निजी जिंदगी की झलक होगी।
विज्ञापन