{"_id":"5ef770d75ea72637c24f6b43","slug":"kenyan-half-marathon-world-record-holder-geoffrey-kamworor-met-with-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे का शिकार हुए हाफ मैराथन विश्व रिकॉर्डधारी जैफरी कैमवोरोर, पैर की हड्डी टूटी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सड़क हादसे का शिकार हुए हाफ मैराथन विश्व रिकॉर्डधारी जैफरी कैमवोरोर, पैर की हड्डी टूटी
Sat, 27 Jun 2020 09:46 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
जैफरी कैमवरोर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफ मैराथन में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले केन्या के धावक जैफरी कैमवोरोर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्रैक्टिस के दौरान पीछे से पड़ी मोटरसाइकिल की टक्कर से जैफरी की पैर की हड्डी टूट गई और सिर में भी चोट आई है। हादसे के बाद बाइक सवार ने ही जैफरी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने आनन-फानन में उनके पैर की सर्जरी की। वर्ल्ड चैंपियन इलियुड किपचोगे ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
पिछले साल हाफ मैराथन में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था
पिछले साल सितंबर में कोपेनेहगन हाफ मैराथन में 58 मिनट में रेस पूरी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले कैमवोरोर पोलैंड में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स हाफ मैराथन चैंपियनशिप के लिए केन्या की टीम में चुना गए थे। यह टूर्नामेंट 17 अक्तूबर से शुरू होने वाला था।
विज्ञापन