{"_id":"5d7e3f3d8ebc3e93bb4c5c0a","slug":"kenya-geoffrey-kamworor-created-world-record-in-half-marathan-in-copenhagen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीनिया के कामवोरोर ने पुरुष हाफ मैराथन में बनाया विश्व रिकार्ड, 26 साल की उम्र में रचा इतिहास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कीनिया के कामवोरोर ने पुरुष हाफ मैराथन में बनाया विश्व रिकार्ड, 26 साल की उम्र में रचा इतिहास
Sun, 15 Sep 2019 07:10 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
कामवोरोर
- फोटो : social media
कीनिया के ज्योफ्री कामवोरोर ने रविवार को कोपेनहेगन हाफ मैराथन में 58 मिनट 01 सेकेंड के समय के साथ पुरुष वर्ग में नया विश्व रिकार्ड बनाया। 26 वर्षीय कामवोरोर ने पिछले साल वेलेंसिया में अपने हमवतन अब्राहम किपतुम के 58 मिनट 18 सेकेंड के रिकार्ड में 17 सेकेंड का सुधार किया।
विज्ञापन
हाफ मैराथन में कामवोरोर के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह अंतिम 11 किमी में सबसे आगे रहे। इस दौरान कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई लेकिन कीनियाई धावक को रिकार्ड बनाने से नहीं रोक पाई।
विज्ञापन