{"_id":"5d7521618ebc3e01767f416c","slug":"kenya-brigid-kosgei-win-great-north-run-half-marathon-in-fastest-time-ever-mo-farah-wins-mens-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसेगी ने रिकॉर्ड समय में जीती हाफ मैराथन, फराह ने पुरुषों में रिकॉर्ड छठी बार मारी बाजी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोसेगी ने रिकॉर्ड समय में जीती हाफ मैराथन, फराह ने पुरुषों में रिकॉर्ड छठी बार मारी बाजी
Mon, 09 Sep 2019 08:22 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 09 Sep 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
ब्रिगिड कोसेगी
- फोटो : social media
केन्या की धाविका ब्रिगिड कोसेगी ने रविवार को महिलाओं द्वारा सबसे तेज हाफ-मैराथन पूरा करने का रिकॉर्ड अपना नाम किया। कोसेगी एक घंटे, चार मिनट और 28 सेकंड के समय के साथ ग्रेट नॉर्थ रन जीतकर हाफ मैराथन को सबसे कम समय में पूरा करने वाली खिलाड़ी बनी।
विज्ञापन
हाफ मैराथन को सबसे कम समय में पूरा करने का रिकॉर्ड केन्या की ही जॉयसिलीन जेपकोसेगी के नाम था जिन्होंने 2017 में 1:04.51 के समय के साथ पूरा किया था। लेकिन कोसेगी ने उनसे 23 सेकंड कम लिया हालांकि यह रिकार्ड उनके नाम नहीं हो सका क्योंकि इंग्लैंड का ग्रेट नॉर्थ रन कोर्स वर्ल्ड रिकार्ड का पात्र नहीं है।
विज्ञापन
वहीं पुरुषों में चार बार के ओलंपिक चैंपियन 36 वर्षीय मो फराह ने रिकॉर्ड छठी बार इस मैराथन में जीत दर्ज की।