फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   kenan chenai and prithviraj tondaiman men trap finals failed to qualify

केनान, पृथ्वीराज पुरूष ट्रैप फाइनल में क्वालीफाई करने में रहे नाकाम

Wed, 20 Mar 2019 07:57 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 20 Mar 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
kenan chenai and prithviraj tondaiman men trap finals failed to qualify
mens trap - फोटो : file

भारतीय निशानेबाज केनान चेनाई और पृथ्वीराज टोंडाईमन ने संभावित 125 में से क्रमश: 123 और 121 अंक जुटाए लेकिन शॉटगन विश्व कप की पुरूष ट्रैप स्पर्धा के अंतिम दौर में पहुंचने में असफल रहे। ऑस्ट्रेलिया के जेम्स विलेट ने स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

विज्ञापन


केनान ने अंतिम क्वालीफिकेशन दौर में 24 अंक जुटाए जिससे वह छठे और अंतिम क्वालीफिकेशन स्थान के लिये छह खिलाड़ियों के शूटऑफ में पहुंच गए। वह हालांकि 10वें स्थान पर रहकर शूटऑफ से बाहर होने वाले दूसरे निशानेबाज बने जबकि पृथ्वी राज ‘परफेक्ट 25’ के तीन राउंड के बावजूद 35वें सथान पर रहे। 
विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के विलेट परफेक्ट 125 अंक से 107 निशानेबाजों में शीर्ष स्थान पर रहे। टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिये इस स्पर्धा के लिये दो कोटे हालांकि मिस्र के रजत पदकधारी जहर अहमद और कांस्य पदक जीतने वाले चीन के यु हाईचेंग के नाम रहे। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed