फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kazakhstan International Open: Indian Siddhesh-Mudit, Snehit-Sudhanshu win mens doubles bronze

आईटीटीएफ कजाखस्तान ओपन: भारतीय टेनिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पुरुषों के युगल में जीते कांस्य पदक

Sun, 19 Sep 2021 11:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Sep 2021 11:08 PM IST
सार

आईटीटीएफ कजाखस्तान अंतररराष्ट्रीय ओपन में भारत के सिद्धेश पांडे-मुदित दानी और फिदेल आर स्नेहित-सुधांशु ग्रोवर की जोड़ियों को पुरुषों के युगल स्पर्धा में में अपने-अपने सेमीफाइनल हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
Kazakhstan International Open:  Indian Siddhesh-Mudit, Snehit-Sudhanshu win mens doubles bronze
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी - फोटो : ANI

विस्तार

आईटीटीएफ कजाखस्तान अंतररराष्ट्रीय ओपन में भारतीय पैडलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए। कारागांडा में खेले गए मुकाबले में सिद्धेश पांडे-मुदित दानी और फिदेल आर स्नेहित-सुधांशु ग्रोवर की जोड़ियों को पुरुषों के युगल स्पर्धा में में अपने-अपने सेमीफाइनल हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुदित एवं सिद्धेश को सऊदी अरब के अली अलखद्रवी और अब्दुलअजीज बू शुलेबिक की जोड़ी ने 3-0 से हराया तो वहीं स्नेहित एवं सुधांशु की जोड़ी को एलन कुरमांगलीयेव एवं किरिल गेरासिमेंको की स्थानीय जोड़ी ने 3-2 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


स्नेहित हालांकि एकल वर्ग के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने अंतिम चार मुकाबले में बेलारूस के पावेल प्लातोनो को 4-1 से हराया। विश्व रैंकिंग में 405वें स्थान पर काबिज इस भारतीय खिलाड़ी को स्वर्ण पदक के मैच में कजाखस्तान के 46वें रैंकिंग के खिलाड़ी किरिल गेरासिमेंको से भिड़ना होगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य मुकाबले में कौशानी नाथ एवं प्राप्ति सेन की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने उज्बेकिस्तान की कामिला खलीकोवा और मेखरिनिसो नोरकुलोवा की जोड़ी को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में अब उनका सामना रूस की वेलेरिया कोत्स्युर एवं वेलेरिया शचरबतिख की जोड़ी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed