फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kavinder Bisht moves ahead with tough win at World Boxing Championships

कविंदर बिष्ट ने दर्ज की शानदार जीत, चीनी खिलाड़ी को हराकर अंतिम-16 में

Sun, 15 Sep 2019 06:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 15 Sep 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Kavinder Bisht moves ahead with tough win at World Boxing Championships
कविंदर सिंह बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एशियाई रजत पदक विजेता कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) ने रविवार को विश्व पुरूष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के कड़े मुकाबले में चीन के चिना झिहाओ को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

विज्ञापन


पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ चीन के मुक्केबाज का चेहरा लहूलुहान हो गया। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे पर कड़े प्रहार नहीं कर सके और जजों ने कविंदर के पक्ष में 3-2 से फैसला दिया।
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना से जुड़े 26 साल के इस खिलाड़ी ने 2017 में हैमबर्ग में हुए विश्व चैम्पियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन इस बार वह पदक के दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दूसरे वरीय और एशियाई चैम्पियन अमित पंघाल(52 किग्र) और राष्टमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किग्रा) दमदार जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
यह टूर्नामेंट तोक्यो 2020 ओलंपिक क्वालीफायर होना था जिसमें पारंपरिक दस भारवर्ग की बजाय संशोधित आठ (52, 57, 63, 69, 74, 81, 91 और प्लस 91 किलो) भार वर्ग रखे गए हैं ।


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) में लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण इससे ओलंपिक क्वालीफायर का दर्जा छीन लिया। आईओसी ने इस खेल के ओलंपिक क्वालीफिकेशन को अपने हाथ में ले लिया है जो अगले साल फरवरी में एशियाई क्वालीफायर्स के साथ शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed