{"_id":"5e52e4328ebc3ef3af498512","slug":"jyotika-dutta-wins-fencing-gold-in-khelo-india-university-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिका ने जीता खेलो इंडिया में तलवारबाजी में स्वर्ण ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ज्योतिका ने जीता खेलो इंडिया में तलवारबाजी में स्वर्ण
Mon, 24 Feb 2020 02:16 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
khelo india youth games
गुरुनानक विश्वविद्यालय अमृतसर की ज्योतिका दत्ता ने रविवार को पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की तलवारबाजी की इप्पी में स्वर्ण पदक जीता। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में मणिपुर विश्वविद्यालय की लिंथोई हाओबाम को हराया।
विज्ञापन
ज्योतिका ने इससे पहले फ्रांस में अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी महासंघ के हाई परफोरमेंस सेंटर में समय बिताया था जिसका उन्हें फायदा मिला। गुरुनानक विश्वविद्यालय को तलवारबाजी में तीन स्वर्ण मिले। जैन यूनिवर्सिटी बंगलूरू के तैराकों ने चार स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
जम्मू की रिया ने जीता खेलों का पहला गोल्ड : क्लसटर यूनिवर्सिटी जम्मू की रिया बख्शी ने तलवारबाजी में इन खेलों का पहला गोल्ड मेडल जीता। फायल फाइनल में उनकी टक्कर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की काजल से हुई थी जिसे उन्होंने 15-11 से हराया।
विज्ञापन