{"_id":"5db9bb248ebc3e0169689f38","slug":"jyoti-storms-into-semis-of-u-23-world-wrestling-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति यादव अंडर 23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ज्योति यादव अंडर 23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में बनाई जगह
Thu, 31 Oct 2019 08:42 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 31 Oct 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
ज्योति यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की ज्योति यादव विश्व अंडर 23 कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई जिन्होंने मोलदोवा की मारिया लियोरडा को 50 किलोवर्ग में हराया।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने बेलारूस की तत्सियाना याफ्रेमेनका को 6-1 से मात दी थी। अब ज्योति का सामना जापान की किका कगाता से होगा।
भारत की रानी राणा को अमेरिका की डोमिनिक ओलिविया पारिश ने 6-0 से हराया। वहीं सुमन को चीन की यिंगिग वांग ने 6-4 से शिकस्त दी। पूजा यादव 59 किलोवर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त टियाना ग्रेस केनेट से 2-6 से हार गई।
विज्ञापन
इससे पहले रविंदर ने 61 किलोवर्ग में यूरोपीय चैम्पियन आर्मेनिया के अर्सेन एच को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।