फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Judo: Five medals including three gold for India, Asmita-Unnati and Arun were successful in Junior Asian Judo

Judo: जूनियर एशियाई जूडो में भारत को तीन स्वर्ण सहित पांच पदक, अस्मिता-उन्नति और अरुण रहे सफल

Mon, 24 Jul 2023 06:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Jul 2023 06:24 AM IST
सार

उन्नति ने ग्रुप-सी में स्थानीय दावेदार इयान आई लेई को हराकर नॉकआउट में जगह बनाई। उन्होंने इसके बाद मंगोलिया की मारलमा खुरेलचुलुन और ऑस्ट्रेलिया की राइली रामेटा को क्रमश: सेमीफाइनल और फाइनल में हराकर खिताब जीता।

विज्ञापन
Judo: Five medals including three gold for India, Asmita-Unnati and Arun were successful in Junior Asian Judo
जूडो (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत ने चीन के मकाउ में चल रही जूनियर एशिया कप जूडो चैंपियनशिप में रविवार को तीन स्वर्ण पदक सहित पांच पदक जीते। महिला 48 किग्रा वर्ग में अस्मिता डे ने स्वर्ण जीता जबकि उन्नति शर्मा (63 किग्रा) और अरुण कुमार (73 किग्रा) भी स्वर्ण जीतने के सफल रहे।अस्मिता शुरुआती दौर में ग्रुप-डी में शीर्ष पर रहीं। उन्होंने हांगकांग की सुएत यीयू टेंग को हराया और मुख्य वर्ग के पहले दौर में उन्हें बाई मिली। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एशलिन डो को हराने के बाद फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया की ही एनेलीस फील्डर को पछाड़कर स्वर्ण जीता।
विज्ञापन


उन्नति ने ग्रुप-सी में स्थानीय दावेदार इयान आई लेई को हराकर नॉकआउट में जगह बनाई। उन्होंने इसके बाद मंगोलिया की मारलमा खुरेलचुलुन और ऑस्ट्रेलिया की राइली रामेटा को क्रमश: सेमीफाइनल और फाइनल में हराकर खिताब जीता। अरुण ने भी ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया के दिमित्रियोस जियांटसियोस को हराकर अच्छी शुरुआत की। उन्होंने इसके बाद दक्षिण कोरिया के जिमिन लिम को हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान पाया। सेमीफाइनल में अरुण ने सऊदी अरब के मियामानी अब्दुलराऊ को हराने के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के कोहसेई तोयोशिमा को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed