फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   judo federation of india imposed four years ban on four judicos

जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चारों जुडोकाओं पर लगाया चार साल का प्रतिबंध 

Wed, 24 Jul 2019 08:21 AM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 24 Jul 2019 08:21 AM IST
सार

-जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के चारों जुडोकाओं पर लगाया चार साल का प्रतिबंध
-जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल में डोप सैंपल लेने गई थी टीम

 

विज्ञापन
judo federation of india imposed four years ban on four judicos
जूडो खेलते खिलाड़ी - फोटो : file photo

विस्तार

नाडा और वाडा की टीम देखकर नामी-गिरामी खिलाडियों के भागने की घटना नई नहीं है, लेकिन यह पहली बार हो रहा है जब डोप सैंपल लेने आई टीम को देखकर भाग रहे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चार जुडोकाओं को चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह कदम नाडा ने नहीं बल्कि खुद जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपने स्तर पर डोप कंट्रोल ऑफिसर (डीसीओ) की रिपोर्ट के आधार पर उठाया है। जेएफआई ने इस कदम की सूचना नाडा से लेकर साई तक को कर दी है।
विज्ञापन


डीसीओ ने की शिकायत
चीनी ताईपे में 29 जुलाई से होने वाली जूनियर एशियाई चैंपियनशिप केलिए बीते माह भोपाल में ट्रायल आयोजित किए गए थे। इसी ट्रायल के दौरान नाडा की टीम भी डोप सैंपल लेने पहुंची, लेकिन टीम के चयन को फाइनल दौर में पहुंच चुके हरियाणा के दो और पंजाब, दिल्ली का एक-एक जुडोका वहां से भाग लिए और ट्रायल देने ही नहीं आए। डीसीओ ने इसकी रिपोर्ट बनाकर फेडरेशन और नाडा को दी। फेडरेशन ने जांच समिति बनाकर डीसीओ की रिपोर्ट के आधार पर चारों जुडोकाओं को दोषी करार दिया और उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। इनमें से दो जुडोका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और खेलो इंडिया में भी पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाडा की बनती थी कार्रवाई
नियमों के मुताबिक डोप सैंपल नहीं देने या भागने पर डोपिंग अपराध माना जाता है, जिस पर नाडा हियरिंग पैनल के समक्ष सुनवाई होती है। आरोप साबित होने पर ही खिलाड़ी को प्रतिबंधित किया जाता है।


फेडरेशन बोली डोपिंग पर रोक लगाने को जरूरी था कदम
जेएफआई के सेक्रेटरी जनरल मनमोहन जायसवाल का तर्क है कि डोपिंग पर लगाम लगाने को यह कदम उठाना जरूरी था। इस सख्ती से अब खासतौर पर नेशनल कैंप और ट्रायल के दौरान इस तरह की घटनाएं नहीं घटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed