{"_id":"5db1e66e8ebc3e93a230e5e7","slug":"joshna-chinappa-aims-to-re-enter-top-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशना चिनप्पा की निगाह शीर्ष दस वापसी पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जोशना चिनप्पा की निगाह शीर्ष दस वापसी पर
Thu, 24 Oct 2019 11:29 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
जोशना चिनप्पा
- फोटो : file photo
भारतीय स्क्वाशॅ खिलाड़ी जोशना चिनप्पा का लक्ष्य पीएसए रैंकिंग में शीर्ष दस में वापसी करने का है। इसकी शुरुआत वह काहिरा में विश्व चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन से करना चाहेंगी। 33 वर्षीय जोशना 2016 में करिअर की सर्वश्रेष्ठ 10वीं रैंकिंग में पहुंची थी।
विज्ञापन
12वें नंबर की जोशना ने कहा, ‘मैं विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उत्साहित हूं। मैं इस सत्र में शीर्ष 10 में वापसी करना चाहूंगी। फिर इसमें सुधार करने की कोशिश करूंगी।’ चिनप्पा पहले दौर में अमेरिका की 42वीं रैंकिंग की खिलाड़ी हाले मेंडेज से खेलेंगी।
विज्ञापन