फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WWE में वापसी करते ही इन चार महाबलियों से हो सकती है जॉन सीना की टक्कर

Fri, 30 Oct 2020 06:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 30 Oct 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
john cena may returns roman reigns, four potential opponents
जॉन सीना

जॉन सीना ने अपने 18 सालों के करियर में 16 बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वो आज भी डब्ल्यूडब्ल्यूई के बड़े सुपरस्टार हैं। हालांकि, वो अब हॉलीवुड में चले गए हैं लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता है वो वापसी करते हैं। ऐसे में खबरें हैं कि वो एक बार फिर से डब्ल्यूडब्ल्यूई का हिस्सा बन सकते हैं।



बता दें कि सीना ने अपना आखिरी मैच रेसलमेनिया 36 में लड़ा था। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, रेसलमेनिया 37 में जॉन सीना आ सकते हैं और मैच लड़ सकते हैं। बता दें कि रेसलमेनिया 37 अगले साल मार्च के महीने में होने वाली है। WWE में वापसी करते ही इन चार महाबलियों से हो सकती है जॉन सीना की टक्कर।

john cena may returns roman reigns, four potential opponents
जॉन सीना - फोटो : WWE

जॉन सीना हमेशा से यंग और नए रेसलर्स को प्रमोट करने के लिए आते रहे हैं। ऐसे में डब्ल्यूडब्ल्यूई कीथ ली को जॉन सीना के खिलाफ उतार सकती है, जिससे उनको पुश मिल सके। कीथ ली को अगर डब्ल्यूडब्ल्यूई बड़ा रेसलर बनाना चाहती है तो उसे किसी भी हाल में सीना के साथ मैच देना होगा। बता दें कि कीथ ली ने NXT में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और डबल खिताब को अपने नाम किया था। 

john cena may returns roman reigns, four potential opponents
जॉन सीना

वहीं, वापसी के बाद जॉन सीना अपना बदला ले सकते हैं और रेसलमेनिया 37 के लिए द फीन्ड को रीमैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। जो रोमांच इस साल नहीं मिला था वो शायद अगले साल फैंस को देखने को मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
john cena may returns roman reigns, four potential opponents
रैंडी ऑर्टन - फोटो : WWE

रेसलमेनिया 37 में रैंडी ऑर्टन और जॉन सीना का चैंपियनशिप मुकाबला हो सकता है। ऐसे में जॉन सीना अगर जीत जाते हैं तो वो 17वीं बार रिकॉर्ड चैंपियन बन जाएंगे। रैंडी ऑर्टन के नाम 14 खिताब है जबकि रिक के साथ सीना का 16 का रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन
john cena may returns roman reigns, four potential opponents
रोमन रेंस - फोटो : screenshot

जॉन सीना और रोमन रेंस का साल 2017 की नो मर्सी में मुकाबला हो चुका है, जिसमें रोमन रेंस ने जीत दर्ज की थी। मैच हारने के बाद जॉन सीना ने रोमन रेंस को अपनी विरासत को सौंप दी थी। रोमन रेंस उसके बाद से काफी बड़े रेसलर बन चुके हैं और अब डब्ल्यूडब्ल्यूई में वो यूनिवर्सल चैंपियन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed