{"_id":"5e686aa38ebc3eeb513f5955","slug":"javelin-thrower-shivpal-singh-qualifies-for-tokyo-olympics-achieve-qualification-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल सिंह भाला फेंक में टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शिवपाल सिंह भाला फेंक में टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय
Wed, 11 Mar 2020 10:05 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह
- फोटो : पीटीआई
भारत के शिवपाल सिंह ने जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में खेले गए एथलेटिक्स टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपने थ्रो से 85.47 मीटर की दूरी हासिल की। इसके वजह से उन्होंने ओलंपिक में जगह बनाने के लिए बनाए गए 85 मीटर के मापदंड को हासिल कर लिया और 2020 ओलंपिक में जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
Good news from track and field as #ShivpalSingh qualifies for #Tokyo2020 in men’s javelin throw after an effort of 85.47m at the ACNW League Meeting in South Africa. Qualification mark was 85m. Congratulations Shival! pic.twitter.com/vIcuGUbyNg
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) March 10, 2020
विज्ञापन
शिवपाल अब इस स्पर्धा में नीरज चोपड़ा के साथ इस साल होने वाले ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले इसी साल चोट से वापसी करने के बाद भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 87.86 मीटर की दूरी के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर लिया था।
विज्ञापन