फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Javelin thrower Neeraj Chopras German biomechanic expert coach Klaus Bartonietz went to vacation

कोरोना में खेल: ट्रेनिंग नहीं तो छुट्टी पर गए नीरज चोपड़ा के कोच, हिमा दास की ट्रेनर भी 65 पार

Sat, 27 Jun 2020 01:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Jun 2020 01:22 PM IST
सार

65 साल से ऊपर के कोच के ट्रेनिंग देने पर है रोक तो जर्मन कोच क्लॉस ने छुट्टी पर घर जाना बेहतर समझा, हालांकि हिमा दास की कोच ने छुट्टी नहीं मांगी

विज्ञापन
Javelin thrower Neeraj Chopras German biomechanic expert coach Klaus Bartonietz went to vacation
नीरज चोपड़ा और हिमा दास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को कोरोना के दौर में एनआईएस पटियाला में ट्रेनिंग करने की इजाजत तो मिल गई है, लेकिन उन्हें अपने जर्मन कोच बायोमेकेनिक्स विशेषज्ञ क्लॉस बार्टोनेइट्ज का साथ नहीं मिल पा रहा है। साई की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार 65 वर्ष या फिर उससे ऊपर की आयु के प्रशिक्षकों को या फिर सपोर्ट स्टाफ को ट्रेनिंग कराने की इजाजत नहीं है। ऐसे में खाली बैठे क्लॉस ने छुट्टी पर घर जाने में भलाई समझी, उन्होंने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से छुट्टी ली और घर चले गए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Training throw 2017

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra) on



लगातार नीरज के साथ हैं क्लॉस
एक अन्य जर्मन कोच दिग्गज जेवेलिन थ्रोअर यू हॉन से अलग होने के बाद नीरज लगातार क्लॉस के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका में भी उन्हीं के साथ थे। क्लॉस और नीरज दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद एनआईएस पटियाला में एकांतवास में डाल दिए गए थे। जब साई ने एनआईएस में कैंप में एथलीटों को ट्रेनिंग की इजाजत दी तो माना गया नीरज को क्लॉस ही ट्रेनिंग कराएंगे, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई। वह कुछ दिन पूर्व ही जर्मनी छुट्टी पर गए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Success comes before work only in the dictionary. Keep working hard each day and strive for continuous progress. You are your only limit.

A post shared by hima das (@hima_mon_jai) on



हिमा की कोच को भी ट्रेनिंग की इजाजत नहीं
सिर्फ नीरज चोपड़ा के कोच को ही नहीं बल्कि हिमा दास की कोच गेलिना बुुखारिना को भी ट्रेनिंग देने से रोका गया है, उनकी उम्र भी 65 साल से ऊपर है। ऐसे में वह हिमा को ट्रेनिंग कार्यक्रम बनाकर तो दे रही हैं, लेकिन उनके साथ ट्रैक पर नहीं जाती हैं। हालांकि अमेरिका वासी गेलिना ने छुट्टी नहीं मांगी है। वह एनआईएस पटियाला में ही रह रही हैं। कुछ विदेशी सपोर्ट स्टाफ भी बीते दिनों छुट्टी लेकर अपने घर गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed