{"_id":"5d9ef1618ebc3e014757a7b1","slug":"javelin-thrower-neeraj-chopra-not-competition-fit-right-now-says-afi-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हटे नीरज चोपड़ा, कोहनी की चोट बढ़ा रही मुश्किल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हटे नीरज चोपड़ा, कोहनी की चोट बढ़ा रही मुश्किल
Thu, 10 Oct 2019 02:22 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 59वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे। सर्जरी के बाद भी उनकी कोहनी की चोट अबतक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है, जिसके बाद उनसे चैम्पियनशिप से नाम वापस लेने के लिए कहा गया। ये प्रतियोगिता गुरुवार से रांची में होगी। इससे पहले भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने नीरज को चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी थी।
विज्ञापन
एएफआई द्वारा जारी विज्ञप्ति में चोपड़ा ने कहा, ‘मैं दोबारा टूर्नामेंट खेलना चाहता हूं। चूंकि यह सीजन का आखिरी टूर्नामेंट है इसलिए मैं इसका अहसास करना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने डॉक्टर्स से बात की है और उन्होंने कहा कि मैं खेलने के लिए तैयार हूं। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने कुछ सप्ताह पहले पटियाला में अभ्यास करना शुरू किया था और मेरी थ्रो अच्छी जा रही थीं।’ चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन
21 साल के नीरज को अपना नाम वापस लेने के लिए कहा गया, क्योंकि उनके प्रशिक्षकों को लगता है कि मई में हुई कोहनी की सर्जरी के बाद वे अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी कारण से नीरज ने अपना नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेलों और पिछले साल हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पिछले साल 19 सितंबर को सर्विसेस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के बाद से ही उन्होंने किसी चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लिया है। वे दक्षिण अफ्रीका के पोचेफ्स्ट्रूम में प्रशिक्षण ले रहे थे, इसी दौरान उन्हें अपनी कोहनी की चोट का पता चला। चोट की वजह से ही वे इस साल सितंबर में दोहा में हुई विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी नहीं खेल सके थे।